Advertisement

यूटिलिटी

Dhanteras Gold Silver Cheaper: धनतेरस पर बड़ी गिरावट... सोना ₹2500 सस्‍ता, चांदी भी बिखरी, जानें नया रेट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST
  • 1/7

धनतेरस के मौके पर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. MCX गोल्‍ड फ्यूचर 2428 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 1,41,667 रुपये पर आ गया. वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है. 

  • 2/7

दिसंबर सिल्‍वर फ्यूचर की बात करें तो चांदी की कीमत 3100 रुपये टूटकर 1,84,050 रुपये प्रति किलो पर आ चुकी है. गोल्‍ड-सिल्‍वर की कीमतों में यह तेजी तब आई है, जब ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है. कच्‍चा तेल 2 फीसदी चढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. 

  • 3/7

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड रेट 1.46 फीसदी गिरकर 4,053.8 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं चांदी की कीमत 1.70 फीसदी टूटकर 51.485 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. 

Advertisement
  • 4/7

दिल्‍ली में सोने की कीमत 
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,46,180 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,34,010 है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत ₹1,09,680 है. यहां चांदी की कीमत ₹2,10,100 प्रति किलो है. यहां सोने और चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई है. 

  • 5/7

क्‍यों गिरे सोने-चांदी के भाव? 
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण कच्‍चे तेल की कीमतों में मजबूती है. कच्‍चे तेल के दाम बढ़ने के कारण डॉलर इंडेक्‍स में तेजी आई है और रुपया गिरावट पर कारोबार कर रहा है. ऐसे में सेफ निवेश असेट जैसे सोना और चांदी में गिरावट देखी जा रही है. 

  • 6/7

रिकॉर्ड हाई से सोना-चांदी इतने सस्‍ते 

एमसीएक्‍स पर चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 4.20 लाख रुपये है और आज यह 1.84 लाख रुपये पर आ चुकी है. ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमतों में 2.36 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है. वहीं सोने का रिकॉर्ड हाई 1.93 लाख रुपये है, जो अब 52 हजार रुपये टूटकर 1.41 लाख रुपये पर आ चुका है. 

Advertisement
  • 7/7


(नोट- किसी भी धातु में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement