Advertisement

यूटिलिटी

Invest in Ayodhya: अयोध्या में किन-किन हस्तियों ने खरीदी जमीन, पर्दे के राम ने भी ले डाली!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST
  • 1/9

अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यहां पर कई मशहूर हस्तियों ने निवेश किया है. बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों के लिए अलावा बड़े उद्योगपतियों ने भी अयोध्या में निवेश किया है. पिछले करीब दो वर्षों में अयोध्या और उसके आसपास में जमीनों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है. (Photo: AI Generated)

  • 2/9

बॉलीवुड अभिनेता की बात करें इसी महीने रणबीर कपूर ने अयोध्या में करीब 3.31 करोड़ रुपये की जमीन ली है. रणबीर कपूर ने 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के लग्जरी प्रोजेक्ट 'द सरयू' में 2,134 वर्ग फुट जमीन खरीदी है. यह प्रोजेक्ट सरयू नदी के किनारे है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय बॉलीवुड की तमाम हस्तियां पहुंची थीं. (Photo: ITG)

  • 3/9

अयोध्या में निवेश पर रणबीर कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है'. खास बात यह है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका भी निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कई अन्य हस्तियों ने भी अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों में रुचि दिखाई है. खबर है कि कृति सेनन और कार्तिक आर्यन ने लोढ़ा ग्रुप के अलीबाग प्रोजेक्ट में निवेश किया है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/9

इससे पहले अमिताभ बच्चन अयोध्या में कुल तीन निवेश कर रहे चुके हैं. अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार राम-मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या पहुंचा था. अमिताभ ने कहना है कि उन्हें राम की नगरी से खास लगाव है. सबसे पहले उन्होंने अयोध्या में साल- 2024 में 14.5 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था. (Photo: PTI)
 

  • 5/9


फिर साल 2025 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने करीब 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट का प्लॉट लिया था. वहीं इसी साल मार्च अमिताभ बच्चन ने 'द सरयू' (The Suraya) प्रोजेक्ट में लगभग 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है. अमिताभ अयोध्या में सबसे बड़े सेलिब्रिटी निवेशक बनकर उभरे हैं. 

  • 6/9

इसके अलावा बड़े उद्योगपतियों और बिजनेस घरानों ने अयोध्या में व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स, लग्जरी होटल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश किए हैं. फिलहाल अभिनंदन लोढ़ा इस समय अयोध्या के रियल एस्टेट मार्केट का सबसे बड़ा नाम है. इन्होंने करीब 3,000 करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है. इनका 'द सरयू' प्रोजेक्ट 75 एकड़ में फैला है. 

Advertisement
  • 7/9

अयोध्या में एक से बढ़कर एक होटल
टाटा समूह अपनी कंपनी IHCL (Indian Hotels Company Limited) के माध्यम से अयोध्या में दो बड़े होटल बना रहा है. रेडिसन होटल ग्रुप (Radisson) ने अयोध्या में अपना 'पार्क इन' (Park Inn) होटल पहले ही शुरू कर दिया है. वहीं अभिनंदन लोढ़ा के प्रोजेक्ट में 'द लीला' ग्रुप   5 एकड़ जमीन पर एक पूरी तरह से शाकाहारी 7-स्टार होटल बनाएगा.

  • 8/9

वहीं अडानी ग्रुप अयोध्या में सीएनजी (CNG) स्टेशन और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है. जबकि टूरिस्टों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए  यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने अयोध्या में एक अत्याधुनिक अस्पताल बनाने की घोषणा की है. (Photo: ITG)

  • 9/9

रिपोर्ट की मानें तो अयोध्या में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर अब तक 85,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की जमीन तैयार हो चुकी है. इसी वजह से अयोध्या में जमीन की कीमतें पिछले 5 वर्षों में करीब 4.5 गुना बढ़ चुकी हैं, जिससे यह न केवल धार्मिक बल्कि निवेश के नजरिए से भी हॉटस्पॉट बन गया है. 
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement