Advertisement

यूटिलिटी

₹50000 की पेंशन... 4 करोड़ रुपये एकमुश्‍त, मोटी कमाई कराएगी ये सरकारी स्‍कीम!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST
  • 1/8

रिटारमेंट के बाद मंथली इनकम की हर किसी को आवश्‍यकता होती है, लेकिन सही जगह पर निवेश नहीं करने से उन्‍हें ज्‍यादा रकम नहीं मिल पाती है. अगर आप पेंशन के जरिए हर महीने 50 हजार रुपये चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इसका लाभ उठा सकते हैं और आपको क्‍या काम करना होगा? 

  • 2/8

हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बता रहे हैं, जिसके तहत मोटी पेंशन भी दी जाएगी और बड़ा एकमुश्‍त अमाउंट भी दिया जाएगा. हम बात कर रहे हैं नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के बारे में... NPS एक ऐसा निवेश स्‍कीम है, जो निवेशकों को रिटायरमेंट पर एकमुश्‍त राशि और पेंशन दोनों का लाभ देती है. रिटायरमेंट के तुरंत बाद आप इसमें 80% अमाउंट एकमुश्‍त निकाल सकते हैं, जबकि 20 फीसदी अमाउंट को एन्‍युटी के लिए यूज कर सकते हैं. एन्‍युटी खरीदने के बाद आपको हर महीने पेंशन का लाभ मिलेगा. 

  • 3/8

50 हजार मंथली पेंशन कैसे मिल सकता है? 
50 हजार रुपये की मंथली पेंशन का मतलब है कि आपको सालाना 6 लाख रुपये की पेंशन चाहिए. अब मान लेते हैं कि आपको एन्‍युटी पर हर साल एवरेज 6 फीसदी का ब्‍याज मिल रहा है. इसका मतलब है कि आपको 50 हजार रुपये की पेंशन पाने के लिए 1 करोड़ रुपये के कॉपर्स की आवश्‍यकता होगी. 

Advertisement
  • 4/8

कुल कितना कॉपर्स? 
इसका मतलब है कि आपको कम से कम 1 करोड़ रुपये की एन्‍युटी खरीदनी होगी, तभी 50 हजार रुपये की मंथली पेंशन बनेगी. अब सवाल ये है कि 80 फीसदी एकमुश्‍त राशि और 20 फीसदी एन्‍युटी के नियम पर 1 करोड़ रुपये की एन्‍युटी खरीदे के लिए कुल कितना कॉपर्स की आवश्‍यकता होगी? 

  • 5/8

अगर आप 50 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए 1 करोड़ रुपये की की एन्‍युटी खरीदना चाहते हैं तो आपके NPS में कुल 5 करोड़ रुपये का कॉपर्स जमा होना चाहिए, क्‍योंकि गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने रिटायरमेंट के बाद 80 फीसदी राशि एकमुश्‍त निकालने और 20 फीसदी अमाउंट एन्युटी में निवेश करने के लिए अनिवार्य कर दिया है.

  • 6/8

25 की उम्र में कितना करना होगा निवेश? 
25 की उम्र में निवेश से आपको 35 सालों तक निवेश करने का मौका मिलता है. ऐसे में आपको हर महीने ₹14,000 – ₹15,000 का निवेश करना होगा और इसपर सालाना औसतन ब्‍याज 10 फीसदी मानना होगा. अब 60 साल के बाद कुल कॉपर्स 5 करोड़ रुपये की होगी. 

Advertisement
  • 7/8

एकमुश्‍त कितना मिलेगा? 
अगर आप इन 5 करोड़ रुपये में से 80 फीसदी पैसा निकालते हैं तो आपको एकमुश्‍त 4 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. जबकि 20 फीसदी के पैसे यानी 1 करोड़ रुपये से एन्‍युटी खरीद सकते हैं, जिसका मतलब है कि आपको हर महीने 50 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है. 

  • 8/8

30 की उम्र में कितना करना होगा निवेश? 
इसी तरह, अगर आप 30 की उम्र में NPS में निवेश शुरू करते हैं तो आपको हर महीने 22 से 24 हजार रुपये का निवेश करना होगा और 35 की उम्र में निवेश शुरू करते हैं तो 50 हजार रुपये की पेंशन पाने के लिए आपको 35 से 38000 रुपये का निवेश करना होगा. 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement