Advertisement

यूटिलिटी

SBI ने बदला नियम, अब बैंक से पैसा निकालना पड़ेगा महंगा!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST
  • 1/8

स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने अकाउंट होल्‍डर्स के लिए अलर्ट जारी किया है. साथ ही नियम में बदलाव भी किया है. बैंक का अलर्ट है कि अगर आप SBI के ब्रांच से 4 बार से ज्‍यादा बार पैसा निकालते हैं तो आपको एक शुल्‍क देना पड़ सकता है.  (Photo:Getty)

  • 2/8

नए बदलाव के तहत अब सिर्फ ब्रांच से निकासी पर पहले 4 ट्रांजेक्‍शन को फ्री किया गया है. 5वीं ट्रांजेक्‍शन से शुल्‍क लागू होगा. ये नियम 1 अक्‍टूबर, 2026 से लागू होगा.
(Photo:Getty)

  • 3/8

किसपर लागू होगा ये नियम 
ET की रिपोर्ट के मुताबिक, SBI ने अकाउंट होल्‍डर्स को जानकारी दी है कि ये बदलाव सभी अकाउंट होल्‍डर्स पर लागू नहीं होंगे. सिर्फ बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाते के लिए सर्विस चार्ज लागू होगा. अगर आपका भी ये अकाउंट है, तो आप बैंक के ब्रांच से 1 महीने में सिर्फ 4 बार मुफ्त निकासी कर सकते हैं. इससे ज्‍यादा बार की निकासी पर आपको चार्ज देना पड़ेगा. (Photo:Getty)

Advertisement
  • 4/8

पहले क्‍या था नियम? 
एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, पहले भी महीने में 4 निकासी मुफ्त थी, लेकिन इसमें SBI ATM, दूसरे बैंक का ATM, ब्रांच से निकासी, माइक्रो ATM आदि शामिल किए गए थे. सिर्फ डिजिटल ट्रांजेक्‍शन जैसे UPI, NEFT, RTGS, IMPS जैसे माध्‍यमों को छोड़ा गया था. नए बदलाव के तहत अब सिर्फ ब्रांच चैनल से निकासी के लिए महीने के पहले 4 ट्रांजेक्‍शन को फ्री किया गया है. (Photo:Getty)

  • 5/8

क्‍या एटीएम से निकासी पर लगेगा चार्ज? 
हालांकि, इसका मतलब ये नहीं है कि अगर आप इस अकाउंट के तहत ATM से पैसे निकालते हैं तो आपको पहले ही ट्रांजेक्‍शन से चार्ज देना पड़ेगा. बस नए नियम में  SBI ATM, दूसरे बैंक का ATM, ब्रांच से निकासी, माइक्रो ATM आदि को नए नियम में नहीं जोड़ा गया है. इसपर पुराना नियम काम करेंगे. (Photo:Getty)

  • 6/8

कितना लगेगा चार्ज 
1 अक्टूबर, 2026 से ब्रांच से निकासी के दौरान एक महीने में पहले चार मुफ्त निकासी के बाद अतिरिक्त नकद निकासी पर शुल्क 15 रुपये प्रति लेनदेन के साथ जीएसटी भी लगेगा.  (Photo:Getty)

Advertisement
  • 7/8

बेसिक सेविंग्स अकाउंट (BSBD) क्या है?
बेस‍िक बचत खाते मुख्य रूप से समाज के गरीब वर्गों के लिए हैं ताकि उन्हें बिना किसी शुल्क या फीस के बोझ के बचत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके. इस खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, इसमें चेक बुक की सुविधा उपलब्ध नहीं है. निकासी केवल शाखाओं में निकासी फॉर्म का उपयोग करके या एटीएम के माध्यम से की जा सकती है. खाताधारक को एक बेसिक रुपे एटीएम-कम-डेबिट कार्ड जारी किया जाता है. (Photo:Getty)

  • 8/8

कौन खोल सकता है ये अकाउंट? 
SBI के जिन कस्‍टमर्स ने यह बेसिक सेविंग्स बैंक खाता खोला है, उनके पास कोई अन्य बचत खाता नहीं हो सकता है. अगर कस्‍टमर्स के पास पहले से कोई बचत खाता है, तो बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाता खोलने के 30 दिनों के भीतर उसे बंद करना होगा. (Photo:Getty)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement