Advertisement

यूटिलिटी

लग्‍जरी कारें, पैलेस जैसे घर, 2Cr सालाना कमाई... इस देश का हर व्‍यक्ति अमीर!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 26 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST
  • 1/6

सोचिाए आप किसी ऐसी जगह पर पहुंच जाएं, हां पर सिर्फ लम्बोर्गिनी, रॉल्‍स रॉयस, डिफेंडर जैसी कारें नजर आएं. घर ऐसा हो, जैसे किसी राजा का पैलेस या विला और पानी में उतरों तो सिर्फ लग्‍जरी शिप ही दिखें... तो आपको भी यह कोई सपने जैसा ही लगेगा, लेकिन हकीकत में एक ऐसा देश हैं, जहां पर ये सभी चीजें नॉर्मल लगती हैं. 

  • 2/6

आम लोग, ये चीजें सिर्फ सपनों में ही देख पाते हैं. लेकिन यहां के लोगों के लिए यह नॉर्मल लाइफस्‍टइाल है. अगर आप यहां जाते हैं तो आपको सड़क पर चलते वक्‍त कोई नॉर्मल कार दिख जाए तो यह आर्श्‍चय की बात होगी, क्‍योंकि यहां सभी के पास सुपर लग्‍जरी कारें हैं. मकान या घर आपको किसी विला से कम नहीं दिखाई देता है. 
 

  • 3/6

सालाना 2 करोड़ की इनकम 
यूरोपीय महाद्वीप में स्थित यह एक छोटा सा देश है, जिसकी आबादी करीब 40 हजार है और क्षेत्रफल 1.95 वर्ग किलोमीटर है. इस छोटे से देश के हर तीसरे व्‍यक्ति की नेटवर्थ 10 लाख डॉलर यानी  8,34,59,100 रुपये से अधिक है. यहां के प्रत्‍येक नागरिक की औसत सालाना कमाई 2 करोड़ रुपये मानी जाती है. भूमध्‍य सागर में इटली और फ्रांस के बीच बसे इस देश की एक और खास बात है कि यहां पर किसी भी नागरिक को इनकम टैक्‍स नहीं देना होता है. 

Advertisement
  • 4/6

अपने खूबसूरत नजारों और कैसिनो के लिए दुनियाभर में मशहूर मोनाको को फॉर्मूला वन रेसर लुई हेमिल्टन, टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच और ब्रिटिश रिटेल टाइकून सर फिलिप ग्रीन समेत कई मशहूर हस्तियों ने अपना ठिकाना बनाया है. यहां की अर्थव्‍यवस्‍था ज्‍यादातर टूरिज्‍म पर निर्भर है.

  • 5/6

लोगों को क्‍यों पसंद आता है ये देश 
यह देश लोगों को कमाई और रहने के लिए लिहाज से ज्‍यादा पसंद आता है, क्‍योंकि यहां के लोगों को इनकम टैक्‍स नहीं देने होते हैं और कंपनियों पर भी टैक्‍स दूसरे देशों के मुकाबले कम भुगतान करना होता है. मोनाको को अमीर लोगों, फाइनेंशियल और इंश्‍योरेंस कंपनियों का पसंदीदा ठिकाना माना जाता है. मोनाको के रियल एस्‍टेट बाजार को दुनिया के सबसे महंगे बाजारों में शुमार किया गया है. देश की जीडीपी में रियल एस्‍टेट ग‍तिविधियों का 7.8 फीसदी, कंस्‍ट्रक्‍शन की 9.1 और थोक व्‍यापार की 10 फीसदी हिस्‍सेदारी है.

  • 6/6

अमीरों की राजधानी कहलाता है ये देश 
इस देश को 'अमीरों की राजधानी' भी कहते हैं, क्‍योंकि यहां आबादी के हिसाब से दुनिया के सबसे ज्‍यादा अमीर रहते हैं. मोनाको में दश सिटी हैं, ज‍िनमें से सिर्फ 1 शहर में 5000 से ज्‍यादा अमीर लोग रहते हैं. यहां की 40 हजार अबादी में से केवल 10 शहर के लोग ही मोनाको के मूल निवासी माने जाते हैं, बाकी दूसरे देशों से आकर बसे अमीर लोग हैं. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement