Advertisement

यूटिलिटी

LPG Crisis: रसोई से ऑफिस तक... LPG संकट से कहां-कहां हाहाकार, 5 पॉइंट में समझें

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:23 AM IST
  • 1/6

अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के युद्ध ने हर ओर हड़कंप मचा रहा है. दरअसल, इस जंग ने जहां तेल की कीमतों में आग लगाई है, तो वहीं एलपीजी संकट ने हाहाकार मचा दिया है. खासतौर पर भारत में गैस की किल्लत से स्थिति खराब होती नजर आई है. घर की रसोई से लेकर होटल-रेस्टोरेंट तक इसका असर दिखा है. दिग्गज कंपनियों को एलपीजी क्राइसिस के चलते अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) सिस्टम लागू करना पड़ा है. 

  • 2/6

पहला असर: रसोई गैस की किल्लत 
मिडिल ईस्ट युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से LPG Crisis देश में बढ़ा है, क्योंकि Hormuz के रास्ते से ही भारत में तेल-गैस का आयात होता है और इसके रुकने से सप्लाई बाधित हुई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 14 Kg LPG Cylinder के दाम बढ़ चुके हैं और बुकिंग से जुड़ा नियम (LPG Cylinder Booking Rule Change) बदला है. दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिए टाइम लाइन को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है. हालात ये है कि सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी नजर आ रही हैं. लोन ऊंची कीमतों पर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर नोएडा समेत तमाम कई शहरों में प्रदर्शन की खबरें भी हैं. 

  • 3/6

दूसरा असर: रेस्टोरेंट-होटल व्यवसाय सहमा
सरकार ने घरेलू गैस उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर के ऑर्डर पर अस्थाई रोक लगाई है. इसके बाद मुंबई, दिल्ली से बेंगलुरु तक कई होटल और रेस्त्रां गैस की कमी के चलते बंद हो गए हैं, तो तमाम रेस्टोरेंट में मेनू में बदलाव कर दिया गया है. यही नहीं LPG Crisis के चलते अयोध्या में प्रसिद्ध 'श्रीराम रसोई' अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है और हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद का उत्पादन भी ठप होने की कगार पर है. चाय नाश्ता की छोटी दुकानों से लेकर लग्जरी रेस्टोरेंट और होटलों ने खाने-पीने की चीजों के दाम में अचानक बड़ा इजाफा करके झटका दिया है. 

Advertisement
  • 4/6

तीसरा असर: ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम
LPG Crisis का बुरा असर बड़े-बड़े कॉरपोरेट ऑफिसों में भी देखने को मिला है. बिजनेस टुडे पर छपी लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एचसीएल टेक (HCL Tech) के चेन्नई ऑफिस में कमर्शियल एलपीजी की कमी के चलते ऑफिस कैंटीन में व्यवधान पड़ा है और कंपनी ने कर्मचारियों को 12 और 13 मार्च को घर से काम करने का ऑप्शन दे डाला. देश की दूसरी सबसे बड़ी आई कंपनी Infosys ने भी बुधवार को अपने कर्मचारियों ई-मेल के जरिए बताया कि पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई में उसके सभी कार्यालयों में फूड कोर्ट सर्विस में अस्थायी बंदी रहेगी. 

  • 5/6

चौथा असर: इंडक्शन कुकटॉप के लिए मारामारी
एलपीजी सप्लाई में रुकावट के बीच दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में इंडक्शन कुकटॉप की डिमांड में ताबड़तोड़ इजाफा हुआ है. इसकी बिक्री में अचानक 300% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. गैस के विकल्पों को खरीदने के लिए मारामारी ऐसी है कि Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर ये प्रोडक्ट Sold Out हो चुके हैं. ग्राहक गैस आपूर्ति की मौजूदा समस्याओं के बीच इलेक्ट्रिक कुकवेयर खरीदने के लिए हाथ-पैर मारते नजर आ रहे हैं. 

  • 6/6

पांचवां असर: ऑटोमोबाइल सेक्टर में मुसीबत
भारत की ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी गैस की किल्लत का बड़ा असर देखने को मिला है.  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को लिखे एक पत्र में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने चिंता जताई है कि ऑटो सेक्टर और इसके सहायक उद्योगों को LPG, PNG और प्रोपेन की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा वाहन सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकती है. बिजनेस टुडे के मुताबिक, पत्र में कहा गया कि वाहन निर्माता मैन्युफैक्चरिंग कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए एलपीजी, पीएनजी और प्रोपेन गैस की आपूर्ति पर निर्भर करती हैं, जिनमें ढलाई, गढ़ाई, पेंट की दुकानें शामिल हैं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement