LIC's Jeevan Lakshya Policy: देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी LIC हर बच्चे, जवान या महिलाओं सभी को ध्यान में रखकर तमाम प्लान संचालित करती है. इसका एक धांसू प्लान है LIC's Jeevan Lakshya Policy, जिसमें इंवेस्टमेंट करने पर आपको इंश्योरेंस कवर के साथ ही सेविंग से जुड़े बेनिफिट्स भी मिल जाते हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया इस स्कीम में प्रतिदिन महज 172 रुपये जमा करने पर आपको 28.5 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. (Photo: ITG)
LIC का नॉन लिंक्ड प्लान
एलआईसी की ये पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ एश्योरेंस प्लान है. इसके तहत पॉलिसीहोल्डर को Annual Income Benefit भी मिलता है. जो खासतौर पर फैमिली और खासकर बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होता है. मेच्योरिटी से पहले कभी भी पॉलिसी होल्डर की दुर्भाग्यपूर्ण मौत होने पर एकमुश्त राशि पॉलिसीहोल्डर के नॉमिनी या कानूनी वारिस को मिल जाती है. (Photo: ITG)
मिनिमम इतना हो सकता है सम-इंश्योर्ड
इस एलआईसी पॉलिसी के लिए कम-से-कम एक लाख रुपये के बेसिक सम-इंश्योर्ड लिया जा सकता है. जबकि मैक्सिमम सम-इंश्योर्ड के लिए कोई लिमिट सेट नहीं की गई है. 13-25 साल के पॉलिसी टर्म के साथ इसे लिया जा सकता है. आपको पॉलिसी टर्म से 3 साल कम की अवधि तक प्रीमियम जमा करना होगा. (Photo: Reuters)
जीवन लक्ष्य पॉलिसी की उम्र सीमा
आपकी उम्र 18 साल हो गई है, तो फिर आप यह पॉलिसी ले सकते हैं. इस पॉलिसी में इंटर करने की मैक्सिमम ऐज लिमिट 50 साल है. वहीं, मैच्योरिटी के लिए मैक्सिमम उम्र 65 साल है. इस प्लान को लेने के बाद इसमें मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम जमा किया जा सकता है. (Photo: File ITG)
ऐसे मिलेंगे 28.5 लाख रुपये
इस स्कीम में तमाम लाइफ कवर और बेनेफिट्स के साथ मोटा फंड भी जुटाया जा सकता है. एलआईसी कैलकुलेटर के हिसाब से अगर कोई 29 साल का व्यक्ति 15 लाख रुपये के सम-इंश्योर्ड के साथ 25 साल के लिए कोई पॉलिसी लेता है, तो मेच्योरिटी के समय डबल बोनस मिलने पर वह 28.50 लाख रुपये पा सकता है. (Photo: Pixabay)
क्या है कमाई का कैलकुलेशन?
कैलकुलेशन समझें, तो अगर कोई व्यक्ति 15 लाख के सम-इंश्योर्ड के साथ यह LIC Jeevan Lakshya पॉलिसी लेता है और पॉलिसी टर्म 25 साल चुनता है, तो उसे 22 साल तक प्रीमियम चुकाना होगा. एलआईसी कैलकुलेटर के मुताबिक, उस पॉलिसीहोल्डर को 5,169 रुपये प्रति माह (करीब 172 रुपये प्रतिदिन) का प्रीमियम जमा करना होगा. प्रीमियम पर पहले साल 4.5 फीसद और दूसरे साल से 2.25 फीसदी का जीएसटी देय होगा. (Photo: ITG)