Advertisement

यूटिलिटी

देश का इंतजार खत्‍म... वैभव सूर्यवंशी का हुआ डेब्‍यू, अब हर मैच से होगी इतनी कमाई!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST
  • 1/7

दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों का इंतजार अब खत्‍म हो चुका है. भारत का इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है. 4 जुलाई को मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड में आयोजित मुकाबले में वैभव ने मैदान पर उतरते ही इत‍िहास रच दिया है. 
 

  • 2/7

बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं. आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के बाद वैभव के डेब्‍यू की चर्चा जोरो-शोरो पर थी, लेकिन आयलैंड के खिलाफ मुकाबले में इनका सेलेक्‍शन होने के बाद भी इन्‍हें मौका नहीं दिया गया था. फिलहाल आज इन्‍हें मौका मिला है. 
 

  • 3/7

वैभव के डेब्‍यू के बाद हर कोई इनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है. लोग यह भी जानना चाहते हैं कि वैभव को BCCI की ओर से कितनी सैलरी मिल सकती है या हर मैच पर इनकी कमाई कितनी हो सकती है. आइए जानते हैं... 
 

Advertisement
  • 4/7

कई मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डाले तो भारतीय क्रिकेटरों को सैलरी या हर मैच फीस उनके टेस्‍ट, टी20 या 50 ओभर के मैच खेलने पर निर्भर करता है. अगर कोई टेस्‍ट मैच खेलता है तो 15 लाख रुपये प्रति मैच फीस मिलता है. अगर 75 फीसदी सीजन के दौरान मैच खेल लेता है तो 45 लाख रुपये का इनसेंटिव भी मिलता है. 
 

  • 5/7

वनडे (ODI) मैच पर उन्‍हें 6 लाख रुपये प्रति मैच फीस दिया जाता है. वहीं टी20 टीम इंटरनेशनल मैच खेलने पर 3 लाख रुपये प्रति मैच फीस मिलता है. उम्‍मीद है कि वैभव को भी 3 लाख रुपये प्रति मैच फीस मिल सकता है. 
 

  • 6/7

इसके अलावा, BCCI सेंट्रल कॉन्‍ट्रैक्‍ट के तहत भी कमाई हो सकती है. BCCI सेंट्रल कॉन्‍ट्रैक्‍ट के मुताबिक, अगर वैभव को A ग्रेड में रखा जाता है तो सालाना 5 करोड़ रुपये दिया जाएगा. B ग्रेड में रखने पर 5 करोड़ रुपये और C ग्रेड में रखने पर 1 करोड़ रुपये सालाना मिल सकता है. 
 

Advertisement
  • 7/7

IPL से कितनी कमाई 
वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में IPL 2025 में डेब्यू किया था. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने वैभव के 30 लाख रुपये बेस प्राइस के मुकाबले नीलामी में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद इस बार IPL 2026 में इसी प्राइस पर टीम में शामिल किया. ऐसे में दो सीजन में आईपीएल फीस से ही उन्होंने 2.2 करोड़ रुपये कमाए हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement