Advertisement

यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Change: बीते हफ्ते बड़ा बदलाव... जानें कितना है 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव?

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में पिछले सप्ताह बड़ा चेंज आया है. अगर आप गोल्ड-सिल्वर में निवेश का मन बना रहे हैं, तो फिर हफ्तेभर में इन कीमती धातुओं के भाव में आए बदलावों के बारे में जान लेना आपके लिए जरूरी है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर लगातार क्रैश होने के बाद चांदी की कीमत पर ब्रेक लगा और ये हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 2.37 लाख रुपये पर क्लोज हुई. वहीं सोना मामूली गिरावट लेकर 1.47 लाख के स्तर पर बंद हुआ. (Photo: Reuters)

  • 2/6

MCX पर 24 कैरेट सोने का रेट 
सबसे पहले बताते हैं एमसीएक्स पर सोने की कीमत के बारे में, तो ये कीमती पीली धातु मामूली 13 रुपये की गिरावट लेकर 1,47,365 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर क्लोज हुआ. इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 26 जून को इस क्वालिटी का 10 ग्राम सोना लगातार गिरावट झेलते हुए 1,44,162 रुपये क्लोज हुआ था. यानी 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले वायदा सोने का वायदा भाव पांच दिन में 3,203 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हो गया है. (Photo: Reuters) 

  • 3/6

चांदी की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक
बात चांदी की वायदा कीमत के बारे में करें, तो 4 सितंबर की एक्सपायरी वाला MCX Silver Price बीते सप्ताह आखिरी कारोबारी दिन तेजी के साथ 2,37,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था. इससे पहले के हफ्ते की आखिरी दिन इस कीमती धातु का दाम वायदा कारोबार में 26 जून को 2,23,472 पर बंद हुआ था. ऐसे में 1 Kg Silver Price 14,027 रुपये बढ़ गया है. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

तेजी के बावजूद हाई से काफी सस्तीं
लगातार गिरावट के बाद बीते सप्ताह भले की कीमती धातुओं के दाम में तेजी देखने को मिली हो, लेकिन अभी भी ये दोनों ही अपने हाई लेवल से काफी सस्ती (Gold-Silver Cheaper From High) मिल रही हैं. 2026 की शुरुआत यानी जनवरी महीने में सोना पहली बार 2 लाख रुपये के बार निकला था, तो वहीं चांदी की कीमत ने भी इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख के पार का सफर तय किया था. यहां से अब वायदा कारोबार में गोल्ड-सिल्वर क्रैश नजर आ रहा है. (Photo: ITG)

  • 5/6

घरेलू मार्केट में Gold रेट
एमसीएक्स के बाद अब बात करें, घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के भाव के बारे में, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते सप्ताह 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,46,344 रुपये पर क्लोज हुआ. इससे पिछले सप्ताह हुए सिर्फ चार कारोबारी दिनों में ये टूटते हुए 1,39,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इस हिसाब से घरेलू बाजार में Gold Rate 6471 रुपये बढ़ गया है.

अन्य क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें, तो 22 Karat Gold Rate (1,42,830 रुपये प्रति 10 ग्राम), 20 Karat Gold Rate (1,30,250 रुपये प्रति 10 ग्राम), 18 Karat Gold Rate (1,18,540 रुपये प्रति 10 ग्राम) और 14 Karat Gold Rate (94,390 रुपये प्रति 10 ग्राम) हो गया.(Photo: PTI) 

  • 6/6

Silver प्राइस रॉकेट की तरह चढ़ा
सोना ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में भी तेज उछाल आया है. IBJA के मुताबिक, 25 जून के अपने शाम के बंद भाव 2,16,541 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 2,33,858 रुपये पर क्लोज हुई. इस हिसाब से देखें, तो इस कीमती धातु का भाव 17,317 रुपये प्रति किलो उछल गया है. 

यहां ध्यान रहे कि घरेलू मार्केट में ज्वेलरी खरीद पर ग्राहक को लागू जीएसटी के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो अलग-अलग हो सकत है. इसके जुड़ने से कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement