पिछले एक हफ्ते के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सोना और चांदी के दाम 5000 रुपये तक सस्ते हुए हैं. खासकर चांदी की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट आई है. सोने-चांदी के दाम सिर्फ MCX पर ही नहीं बल्कि सर्राफा बाजार में भी कम हुए हैं. (Photo: PTI)
सर्राफा बाजार में चांदी की बात करें तो एक सप्ताह में चांदी 5000 रुपये सस्ती हुई है और 2 अगस्त को चांदी की कीमत 235000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है. इसी तरह, एमसीएक्स पर सितंबर वायदा के लिए चांदी की कीमत करीब 5000 रुपये टूटकर 2.17 लाख रुपये पर आ चुकी है. (Photo: AP)
सोने की बात करें तो हफ्तेभर के दौरान 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 710 रुपये तक गिरी है. वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 750 रुपये कम हुआ है. आज 2 अगस्त को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 144370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. सर्राफा बाजार में सोने की कीमत एक हफ्ते के दौरान करीब 800 रुपये टूटी है और अब 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं. (Photo: AI)
इतना ही नहीं, इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हाजिर सोना 4,107 डॉलर प्रति औंस पर आ चुका है, जबकि चांदी 57.986 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. (Photo: Pexel)
रिकॉर्ड हाई से कितने सस्ते हुए गोल्ड सिल्वर
इस साल जनवरी में सोने की कीमत कमोडिटी मार्केट में 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी, जहां से सोना अब 50 हजार रुपये तक सस्ता हो चुका है. वहीं एमसीएक्स पर सिल्वर की कीमत इस साल जनवरी में 4 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई थी. जहां से देखा जाए तो चांदी अब 2 लाख रुपये से ज्यादा टूट चुकी है. (Photo: Pixabay)
क्यों आ रही सोने-चांदी में गिरावट?
दरअसल, जियो-पॉलिटिकल तनाव बढ़ने से मार्केट में अनिश्चितता आ गई है. ज्यादातर लोग सोने-चांदी की जगह अब अपनी आवश्यकताओं पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं. महंगाई बढ़ चुकी है और ग्लोबल चिंताएं अभी भी जारी है. इसके अलावा, केंद्रीय बैंकों द्वारा रेट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है. वहीं अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भी रेट को स्थिर रखने पर विचार कर रहा है. (Photo: Pixabay)
निवेशक सोने-चांदी की जगह अन्य मार्केट में ज्यादा रिटर्न के लिए पैसे निवेश कर रहे हैं. वहीं डॉलर में मजबूती देखी जा रही है, जबकि बाकी देशों की करेंसी टूट रही है. ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आना लाजमी है. (Photo: Pixabay)
(नोट- सोना या चांदी किसी में भी खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) (Photo: Pixabay)