Advertisement

यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Change: चांदी अब भी हाई से 2 लाख रुपये सस्ती, जानें 20, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते सप्ताह तगड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला. अगर आप गोल्ड-सिल्वर में इन्वेस्ट करने का प्लान कर रहे हैं, या फिर सोना-चांदी की ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो फिर हफ्तेभर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX से लेकर घरेलू बाजार तक में इन कीमती धातुओं के भाव में आए बदलाव (Gold-Silver Price Weekly Change) पर नजर डाल लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आइए जानते हैं अब कितना है 20, 22 और 24 कैरेट सोने का रेट? (Photo: PTI)

  • 2/6

चांदी में बड़ा बदलाव, हाई से इतना कम भाव 
एमसीएक्स पर पहले चांदी की वायदा कीमत में बीते हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में आए बदलाव पर गौर करें, तो 17 जुलाई को वायदा कारोबार खत्म होने पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Rate 2,16,403 रुपये पर क्लोज हुआ था, जो बीते शुक्रवार को 2,22,301 रुपये पर बंद हुआ. यानी चांदी का वायदा भाव 5898 रुपये प्रति किलो बढ़ गया. हालांकि, अभी भी चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 रुपये प्रति किलो की तुलना में 2,03,645 रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

  • 3/6

घरेलू मार्केट में Silver का रेट
एमसीएक्स के बाद बात करें, घरेलू मार्केट में बीते हफ्ते चांदी की कीमत में आए चेंज के बारे में, तो यहां भी Silver Price बढ़ा है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेटेड रेट देखें, तो 17 जुलाई को घरेलू मार्केट में चांदी 2,15,474 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी और यहां से तमाम उतार-चढ़ाव के बाद बीते शुक्रवार को ये कीमती धातु 2,22,721 रुपये पर क्लोज हुई. यानी चांदी का भाव 7,247 रुपये प्रति किलो बढ़ गया. (Photo: Reuters)

Advertisement
  • 4/6

Gold Rate में अचानक इतना चेंज
चांदी के बाद अब बात करते हैं हफ्ते भर में बदले सोने के भाव के बारे में, तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर पांच कारोबारी दिनों में 5 अगस्त की एक्सपायरी वाले 10 Gram 24 Karat Gold का रेट 2160 रुपये चढ़ा है. वायदा सोने की कीमत 17 जुलाई को 1,40,906 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो बीते शुक्रवार को तेजी के साथ 1,43,066 रुपे पर बंद हुई. (Photo: Reuters)

  • 5/6

घरेलू बाजार में कितना बदली पीली धातु? 
MCX के बाद घरेलू मार्केट में इस कीमती पीली धातु के दाम में आए बदलाव को देखें, तो आईबीजेए की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 17 जुलाई को 1,41,159 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि शुक्रवार को इसकी क्लोजिंग 1,43,781 रुपये पर हुई यानी Gold का रेट 2,622 रुपये चढ़ा है. (Photo: Reuters)

  • 6/6

अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड का घरेलू भाव
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर अपलोड अलग-अलग क्वालिटी के लेटेस्ट गोल्ड रेट्स पर नजर डालें, तो...

सोना क्वालिटी  रेट/10 ग्राम
24 Karat Gold 1,43,781 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,40,330 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,27,970 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,16,460 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 92,740 रुपये/10 ग्राम

यहां ध्यान रहे कि IBJA के रेट देशभर में समान रहते हैं, लेकिन घरेलू मार्केट में गोल्ड ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहक से इस कीमती धातु पर लागू जीएसटी (Gold GST) के साथ ही मेकिंग चार्ज भी वसूला जाता है, जो विभिन्न राज्यों या शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं. इनके जुड़ने से कीमतों में इजाफा हो जाता है. 

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement