सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) में बुधवार को बड़ी गिरावट आई है. खासतौर पर सोने का भाव तेजी से टूटा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अब गोल्ड रेट 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है. वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. न सिर्फ वायदा कारोबार, बल्कि घरेलू मार्केट में भी सोना-चांदी सस्ता (Gold-Silver Cheaper) हुआ है. (Photo: Reuters)
अचानक सोना हुआ इतना सस्ता
एमसीएक्स पर बुधवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होने पर 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला 10 Gram 24 Karat Gold गिरकर 1,49,060 रुपये पर आ गया. बीते कारोबारी दिन ये कीमती पीली धातु 1,52,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी. इस हिसाब से सोना एक झटके में 3383 रुपये सस्ता हो गया है. (Photo: Reuters)
हाई से अब हुआ इतना सस्ता
ताजा गिरावट के बाद अब 5 अगस्त की एक्सपायरी वाला ये वायदा सोना अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी सस्ता हो गया है. इसका एमसीएक्स पर हाई 2,04,375 रुपये प्रति 10 ग्राम है और यहां से अब गोल्ड 55,315 रुपये सस्ता मिल रहा है. (Photo: AP)
घरेलू मार्केट में इतना टूटा भाव
सोना न सिर्फ वायदा कारोबार में सस्ता हुआ है, बल्कि घरेलू मार्केट में भी इसकी कीमत में गिरावट आई है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, मंगलवार को GST+ मेकिंग चार्ज के बिना 10 ग्राम सोना 1,52,519 रुपये पर बंद हुआ था और बुधवार को खुलने के साथ ही ये गिरकर 1,48,429 रुपये पर आ गया. (Photo: ITG)
चांदी 5000 रुपये सस्ती हुई
चांदी की कीमत में भी तगड़ी गिरावट आई है. एमसीएक्स सिल्वर प्राइस पर नजर डालें, तो मंगलवार को 3 जुलाई वाली 1 Kg Silver 2,38,528 रुपये पर क्लोज हुई थी और वायदा कारोबार शुरू होने के साथ ही ये गिरकर अब 2,33,400 रुपये पर आ गई. इस हिसाब से चांदी ओपनिंग के साथ ही 5,128 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)
घरेलू बाजार में Silver Price
बुधवार को चांदी के भाव में आई ताजा गिरावट के बाद अब Silver life Time High Price से ये और भी ज्यादा सस्ती मिल रही है. सोने की तरह जनवरी महीने में ही चांदी ने पहली बार 4 लाख का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया था और 4,57,328 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी. ताजा रेट से तुलना करें, तो अब यहां से चांदी 2,23,928 रुपये कम कीमत पर मिल रही है. घरेलू मार्केट में भी चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. आईबीजेए के मुताबिक, मंगलवार को 2,45,938 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई चांदी बुधवार को 2,36,280 रुपये पर खुली. (Photo: PTI)
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)