Advertisement

यूटिलिटी

Best Govt Scheme: सुपरहिट है ये सरकारी स्कीम, 9 करोड़ लोग जुड़े, ₹5000 पेंशन की गारंटी

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST
  • 1/6

सरकार की सबसे धांसू स्कीमों में शामिल अटल पेंशन योजना (APY) के लगातार लोग जुड़ रहे हैं और ये Govt Superhit Scheme हो चुकी है. सरकारी आंकड़ों को देखें,  तो APY Scheme से जुड़ने वाले सब्सक्राइबर्स की तादाद रिकॉर्ड 9 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. बुधवार 21 अप्रैल को गारंटीड पेंशन वाली इस योजना ने ये कीर्तिमान स्थापित किया है. Atal Pension Scheme 2015 में लॉन्च की गई थी और इसमें सरकार 5000 रुपये तक मंथली पेंशन की गारंटी देती है. 
 

  • 2/6

APY के लिए ताबड़तोड़ नॉमिनेशन
पीआईबी के मुताबिक, भारत सरकार की अटल पेंशन योजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 9 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया है. वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान नॉमिनेशन की संख्या 1.35 करोड़ से अधिक रही. 9 मई 2015 में इस योजना को शुरू किए जाने के बाद किसी भी एक वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हैं और इस बात का उदाहरण है कि Atal Pension Yojna कितनी पॉपुलर है. 

  • 3/6

क्‍या है अटल पेंशन योजना?
अटल पेंशन योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जो लोगों को 60 वर्ष का हो जाने के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये प्रति माह तक की न्यूनतम पेंशन की गारंटी देती है. पेंशन की रकम कस्‍टमर्स की एंट्री के समय की उम्र और मासिक कंट्रीब्यून के आधार पर तय हो जाती है. यह योजना खासतौर से असंगठित सेक्‍टर के उन कामगारों के लिए शुरू की गई थी, जिनके पास औपचारिक पेंशन कवरेज नहीं होता.

Advertisement
  • 4/6

ये है स्कीम में निवेश की ऐज लिमिट
Atal Pension Yojna में निवेश की शुरुआत करने के लिए सरकार की ओर से 18 से 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है. इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक रजिस्ट्रेशन करा सकता है. बशर्ते उसके पास बचत बैंक या डाकघर खाता होना चाहिए. इसके साथ ही इस स्कीम के तहत एक शर्त ये भी है कि निवेशक  1 अक्टूबर, 2022 या उसके बाद आयकरदाता न हो. 

  • 5/6

APY लाने का ये था उद्देश्य 
देश के करोड़ों लोग अलग-अलग सेक्टर में काम करते हैं, जैसे कि किसान, दिहाड़ी मजदूर, घरेलू सहायक, रिक्शा चालक, छोटे दुकानदार. इन लोगों को रिटायरमेंट के बाद कोई पेंशन या वित्तीय सुरक्षा नहीं मिलती है. इस योजना का उद्देश्य है कि ऐसे ही लोगों को अपनी वृद्धावस्था में बिना पैसों की टेंशन के जीने में मदद करना था. हर महीने एक निश्चित पेंशन मिलने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े. यही कारण है कि सरकार ने APY Scheme को एक सामाजिक सुरक्षा योजना के रूप में पेश किया. इसमें कम आय वाले लोग भी थोड़ी-थोड़ी बचत (Savings) करके अपनी पेंशन पक्की करा सकते हैं. 

  • 6/6

20 साल तक करना होगा निवेश
Atal Pension Yojna में पेंशन पाने के लिए कम से कम 20 साल तक निवेश करना जरूरी होता है. इसे उदाहरण के तौर पर समझें, तो अगर इस स्कीम में आप 40 साल की उम्र में निवेश करते हैं, तो फिर 60 साल की उम्र तक निवेश को जारी रखना होगा. इससे जुड़े नियमित अपडेट और डिटेल पाने के लिए कस्‍टमर्स को अपने आधार नंबर (Aadhaar Card Number) और मोबाइल नंबर को अपने APY अकाउंट से लिंक करना होगा.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement