Advertisement

यूटिलिटी

8th Pay Commission: ₹72,000 होगी बेसिक सैलरी? 8वें आयोग में 4.0 फिटमेंट फैक्‍टर की मांग!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 28 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST
  • 1/6

8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की ओर से बड़ी मांग की गई है. अगर इनकी मांग मान ली जाती है और 7वें वेतन आयोग के फॉर्मुले के आधार पर बढ़ोतरी की जाती है तो कर्मचारियों और पेंशनर्स की कुल सैलरी में बड़ी उछाल देखने को मिल सकता है. 
 

  • 2/6

7वें वेतन आयोग में बढ़ोतरी
7वें वेतन आयोग में जहां फिटमेंट फैक्टर 2.57 तय किया गया था जिससे न्यूनतम बेसिक पे ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हुई थी. अब 8वें वेतन आयोग के लिए कर्मचारी यूनियनों ने 3.61 से लेकर 4.00 तक के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. अब हम जानेंगे कि 4.0 फिटमेंट फैक्‍टर पर कितनी बढ़ जाएगी सैलरी... 

  • 3/6

कितनी बढ़ जाएगी सैलरी? 
अगर सिर्फ बेसिक सैलरी को देखा जाए तो यह चार गुना बढ़ जाएगी यानी 18,000 रुपये मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़कर 72,000 रुपये हो जाएगी. इसी तरह, बेसिक पेंशन में भी इजाफा होगा. 
 

Advertisement
  • 4/6

पेंशन कितनी बढ़ जाएगी? 
अगर मान लीजिए किसी का बेसिक पेंशन 15000 रुपये है तो उसकी पेंशन की रकम 4 फिटमेंट फैक्‍टर के बाद बढ़कर 60 हजार रुपये हो जाएगी. हालांकि, इसके ऊपर महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्‍य अलांउस भी जोड़े जाएंगे. जिसके बाद यह रकम और भी बढ़ जाएगी. 

  • 5/6

किसने रखी 4.0 फिटमेंट फैक्‍टर की मांग 
4.0 गुना फिटमेंट फैक्‍टर की मांग भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने रखी है. इसके तहत न्यूनतम बेसिक पे ₹72,000 तय करने का प्रस्ताव है. BPMS का कहना है कि इसमें 1.58 घटक केवल महंगाई भत्ते (DA) के असर को बेअसर करने के लिए है, जबकि बाकी आय में बढ़ोतरी के लिए है. 

  • 6/6

क्‍या सच में इतनी बढ़ सकती है सैलरी? 
एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि सैलरी में इतनी बड़ी बढ़ोतरी शायद ही होगी. सरकार कुल सैलरी में 31 फीसदी से 40 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, क्‍योंकि इसमें डीए और एचआरए और अन्‍य भत्तों को भी शामिल किया जाएगा, जिस कारण कुल सैलरी में बढ़ोतरी कम हो जाएगी. 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement