असंगठित क्षेत्र के 40 करोड़ वर्करों को मिलेगी यूनीक आईडी, सरकार ने जारी किया टेंडर

देश के करीब 40 करोड़ से ज्यादा असंगठ‍ित क्षेत्र के वर्करों की खातिर मोदी सरकार एक राष्ट्रीय मंच तैयार करने जा रही है. इसके साथ ही उन्हें एक यूनीक आईडी देने की भी तैयारी शुरू हो गई है. इस संबंध में श्रम मंत्रालय ने टेंडर जारी कर दिया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

देश के करीब 40 करोड़ से ज्यादा असंगठ‍ित क्षेत्र के वर्करों की खातिर मोदी सरकार एक राष्ट्रीय मंच तैयार करने जा रही है. इसके साथ ही उन्हें एक यूनीक आईडी देने की भी तैयारी शुरू हो गई है. इस संबंध में श्रम मंत्रालय ने टेंडर जारी कर दिया है.

की तरफ से 12 जून को यह टेंडर आधार आधार‍ित आइडेंटिफ‍िकेशन नंबर आवंटित करने और इनके लिए राष्ट्रीय मंच तैयार करने की खातिर जारी किया गया है.

Advertisement

यूनीक आईडी बनाने के पीछे उद्देश्य यह है कि इनके जरिये को अलग-अलग योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. जो अभी इन्हें ना के बराबर मिलता है.

इस व्यवस्था के जरिये सरकार में काम करने वाले कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार करना चाहती है. इसी खात‍िर इन्हें आधार आधारित यूनीक आईडी नंबर दिया जाएगा. यह जो डाटाबेस तैयार होगा, इसे केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारें भी इस्तेमाल कर सकेंगी.

बता दें कि केंद्र सरकार के साथ ही भी इस क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा योजनाएं चलाते हैं. यह राष्ट्रीय मंच अथवा पोर्टल तैयार हो जाने के बाद यह सुन‍िश्च‍ित हो सकेगा कि कर्मचारियों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »