शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 41-निफ्टी 6 अं‍क नीचे

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन शेयर बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की. वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की. गुरुवार को सेंसेक्स जहां 67.57 अंकों की बढ़त के साथ 34251 के स्तर पर खुला.

Advertisement
शेयर बाजार शेयर बाजार

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने तेजी के साथ शुरुआत की. वैश्व‍िक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की. गुरुवार को सेंसेक्स 67.57 अंकों की बढ़त के साथ 34251 के स्तर पर खुला.

वहीं, निफ्टी ने भी 26.80 अंकों की है और यह 10519.65 के स्तर पर खुला है. हालांकि शुरुआती कारोबार में पीएसयू बैंकों के शेयरों में कमजोरी नजर आई.

Advertisement

इसकी वजह से बाजार में फिर कमजोरी का दौर शुरू हो गया है. फिलहाल (10.44AM) पर सेंसेक्स 40.97 अंक गिरकर 34,143.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

वहीं, निफ्टी 5.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,487.15 के स्तर पर रहा है. शुरुआती कारोबार में ऑटो और फार्मा शेयरों में तेजी द‍िख रही है.      

इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन रुपया कमजोर हुआ है. रुपये ने डॉलर के मुकाबले गिरावट के साथ शुरुआत की. गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 2 पैसे की गिरावट के साथ 65.20 के स्तर पर खुला है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »