रसोई गैस हुआ 4.56 रुपये महंगा, जानिए बिना सब्स‍िडी वालों के लिए कितनी बढ़ी कीमत

तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दी है. कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतों में 93 रुपये की बढ़ोत्‍तरी की है. कीमतें बढ़ने के बाद दिल्‍ली में एक एलपीजी सिलेंडर आपको 742 रुपये में पड़ेगा.

Advertisement
एलपीजी गैस सिलेंडर एलपीजी गैस सिलेंडर

विकास जोशी

  • ,
  • 01 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 4:36 PM IST

तेल कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतें बढ़ा दी हैं. कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतों में 4.56 रुपये की बढ़ोत्तरी की है. कीमतें बढ़ने के बाद दिल्‍ली में एक एलपीजी सिलेंडर आपको 495.69 रुपये में पड़ेगा.

बिना सब्सि‍डी वाले सिलेंडर की कीमत में 93 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. इसकी कीमत बढ़कर 742 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इससे पहले आखिरी बार एक अक्तूबर को इसकी कीमत 50 रुपये बढ़ाकर 649 रुपये की गई थी। 

Advertisement

केंद्र सरकार ने पिछले साल जुलाई में हर महीने कीमत बढ़ाकर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी खत्‍म करने का फैसला लिया था. उसके बाद से लेकर अब तक 19वीं बार दाम बढ़े हैं.

एटीएफ की भी बढ़ी कीमतें

इसके अलावा विमान ईंधन - एटीएफ की कीमत में भी दो फीसदी वृद्धि हुई है. अगस्त से अब तक इसकी कीमत में भी यह लगातार चौथी वृद्धि है। 

मार्च तक सब्सिडी खत्‍म करने की है योजना

ने पिछले साल पेट्रोलियम कंपनियों से हर महीने कीमत वृद्धि करने के लिए कहा था ताकि अगले साल मार्च तक सब्सिडी को खत्म किया जा सके। इस नीति को लागू किए जाने के बाद से अब तक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 76.51 रुपये की वृद्धि हुई है जबकि जून 2016 में इसकी कीमत 419.18 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

Advertisement

ये है विमान ईंधन की नई कीमत

के अनुसार विमान ईंधन की दिल्ली में कीमत 54,143 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। यह पिछली कीमत 53,045 रुपये प्रति किलोलीटर से 1,098 रुपये अधिक है। विमान ईंधन की कीमत में यह लगातार चौथे महीने वृद्धि हुई है।

अक्‍टूबर में भी बढ़ी थी कीमतें

इससे पहले एक अक्‍टूबर  में इसकी कीमत में छह प्रतिशत यानी 3,025 रुपये प्रति किलोलीटर की वृद्धि हुई थी। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और एटीएफ की कीमतों को संशोधित करती हैं जो पिछले माह तेल की औसत कीमत और विदेशी मुद्रा विनिमय दर पर निर्भर करती है।

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »