हैदराबाद: विजय माल्या के ख‍िलाफ गैर जमानत वारंट जारी

जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से माल्या की पेशी के लिए एक याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद माल्या और रघुनाथ के ख‍िलाफ अदालत ने वारंट जारी किया.

Advertisement
विजय माल्या की मुस‍ीबतें और बढ़ीं विजय माल्या की मुस‍ीबतें और बढ़ीं

रोहित गुप्ता

  • ,
  • 13 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

विजय माल्या के ख‍िलाफ हैदराबाद के एक कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है. कोर्ट ने पुलिस को माल्या को 13 अप्रैल तक पेश करने के आदेश दिए हैं.

हैदराबाद में माल्या के ख‍िलाफ 11 केस
दरअसल, जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ से के चेक बाउंस होने और भुगतान न कर पाने पर उन पर केस चलाने की अपील दायर की थी, जिसके बाद माल्या और रघुनाथ के ख‍िलाफ अदालत ने वारंट जारी किया. एयरपोर्ट के अध‍िकारियों ने हैदराबाद में के ख‍िलाफ 11 केस दर्ज कराए हुए हैं. इससे पहले हैदराबाद की अदालत ने माल्या और रघुनाथ को 10 मार्च तक पेश होने के आदेश दिए थे, लेकिन पेशी नहीं होने के चलते अदालत ने एक और वारंट जारी कर दिया.

Advertisement

माल्या को 10 मार्च तक पेश होना था
माल्या के साथ बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए रघुनाथन के ख‍िलाफ भी 10 मार्च को गैर जमानती वारंट जारी किया गया.

रघुनाथ ने माल्या को ठहराया जिम्मेदार
वैसे, रघुनाथ दो दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय के सामने हाजिर हुए थे. निदेशालय के अधिकारी के मुताबिक, रघुनाथ ने किंगफिशर के वित्तीय संकट के लिए माल्या को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह उनके अधीन काम करते थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement