मार्च की EMI लौटाने को तैयार यह बैंक, केवल होम और ऑटो लोन वाले करें रिक्वेस्ट

कोरोना वायरस की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन महीने तक किसी भी तरह की EMI और क्रेडिट कार्ड बिल नहीं चुकाने की मोहलत दी है. अब एक-एक करके सभी बैंक अपने ग्राहकों को इस बारे में मैसेज और मेल करके जानकारी दे रहे हैं.

Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक वापस पाएं मार्च की किस्त बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक वापस पाएं मार्च की किस्त

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 10:54 PM IST

  • बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को मार्च की किस्त लौटाने को तैयार
  • ग्राहक मार्च की किस्त वापस पाने के लिए बैंक को करें रिक्वेस्ट

कोरोना वायरस की वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन महीने तक किसी भी तरह की EMI और क्रेडिट कार्ड बिल नहीं चुकाने की मोहलत दी है. अब एक-एक करके सभी बैंक अपने ग्राहकों को इस बारे में मैसेज और मेल करके जानकारी दे रहे हैं.

Advertisement

अब सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि ग्राहक अगर मार्च की EMI रिफंड चाहते हैं तो उन्हें आसानी से मिल जाएगा. हालांकि बैंक ये रिफंड का विकल्प केवल होम और ऑटो लोन वाले ग्राहकों को दे रहा है.

बैंक ऑफ बड़ौदा की पहल

बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजीव का कहना है कि कई ग्राहकों की EMI मार्च में कट चुकी है, क्योंकि आरबीआई ने ग्राहकों को ये रियायत देने का ऐलान मार्च के अंतिम सप्ताह में किया है. इसलिए अगर जिन ग्राहकों की किस्त मार्च में जा चुकी है और अगर वो वापस चाहते हैं तो बैंक देने के लिए तैयार है. क्योंकि RBI की गाइडलाइन 1 मार्च से लागू हो रही हैं.

इसे पढ़ें:

किस्त वापसी के लिए करें रिक्वेस्ट

उन्होंने कहा कि ग्राहक मार्च की किस्त वापस करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका पैसा रिफंड हो जाए. हम ट्रांजेक्शन को रिवर्स करेंगे और पैसा उनके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा.

Advertisement

इसे भी पढ़ें:

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने कोरोना वायरस के बीच नकदी संकट से जूझ से लोगों को राहत देते हुए टर्म लोन और क्रेडिट कार्ड पेमेंट तीन महीने तक टालने के लिए बैंकों को सलाह दी थी. सबसे पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने यहां RBI के नियमों को लागू किया, और धीरे-धीरे सभी बैंक लागू कर रहे हैं.

गौरतलब है कि देशभर में 25 मार्च से ही 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है. यह लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म होगा. प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »