अब ऑनलाइन अपने उत्पाद बेचेगी पतंजलि, ये है बाबा रामदेव का मेगा प्लान

बाबा रामदेव का पतंजलि आयुर्वेद ऑफलाइन अपने कारोबार को नये स्तर पर ले जाने के बाद अब ऑनलाइन भी इसे नये स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने मेगा प्लान तैयार किया है. इसके तहत पतंजलि फ्लिपकार्ट-अमेजन समेत अन्य मुख्य ई-रिटेलर्स के साथ साझेदारी करेगी और अपने उत्पादा ऑनलाइन बेचेगी.

Advertisement
पतंजलि प्रमुख बालकृष्ण और बाबा रामदेव  पतंजलि प्रमुख बालकृष्ण और बाबा रामदेव

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

का पतंजलि आयुर्वेद ऑफलाइन अपने कारोबार को नये स्तर पर ले जाने के बाद अब ऑनलाइन भी इसे बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए पतंजलि प्रमुख बालकृष्ण और बाबा रामदेव ने मेगा प्लान तैयार किया है. इसके तहत पतंजलि फ्लिपकार्ट-अमेजन समेत अन्य मुख्य ई-रिटेलर्स के साथ साझेदारी करेगी और अपने उत्पाद ऑनलाइन बेचेगी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बाबा रामदेव 16 जनवरी को एक बड़ा आयोजन करने वाले हैं. इसमें के अलावा अमेजन, फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स समेत अन्य मुख्य ई-रिटेलर्स  शामिल हो सकते हैं. पतंजलि इसी महीने इन कंपनियों के साथ करार कर सकती है.

Advertisement

मौजूदा समय में भी अपने निजी पोर्टल से ऑनलाइन अपने उत्पाद बेचती है. इसके अलावा दूसरे सेलर्स भी पतंजलि के उत्पाद ऑनलाइन बेच रहे हैं, लेक‍िन पतंजलि अब खुद बड़े स्तर पर ऑनलाइन आकर अपने उत्पाद बेचने की तैयारी कर रही है. इसका मतलब है क‍ि सीधे पतंजलि ही सेलर बनेगी और ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर अपने उत्पाद खुद बेचेगी.

पतंजलि के प्रवक्ता एस.के. तिजारवाला ने कहा कि हम बड़े स्तर पर ऑनलाइन लॉन्च‍िंग की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए हम मुख्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के साथ साझेदारी करने वाले हैं. ताकि हमारे उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंच सकें.

उन्होंने बताया कि इन प्लेयर्स के साथ यह करार पतंजलि के अपने पोर्टल के अलावा होगा. इससे  उपभोक्ता उत्पादों को ऑनलाइन बेचने को लेकर पूरा नजरिया ही बदल जाएगा.  तिजारवाला ने कहा कि एक मंच पर आएंगे और वह पतंजलि के साथ साझेदारी की घोषणा भी कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से फिलहाल इनकार कर दिया.

Advertisement

बता दें कि वित्त वर्ष 2016-17 में का टर्नओवर 10,500 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा. इस वित्त वर्ष में पतंजलि का लक्ष्य इस लाभ को दुगुना करना है.इसी के तहत यह नई साझेदारी करने की योजना है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement