रात में भी गुलजार रहते हैं यूपी के बाजार, सीएम योगी बोले- 2017 के बाद बदली तस्वीर

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में प्रदेश की महिला श्रम बल भागीदारी लगभग 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो चुकी है. यह मातृशक्ति के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक सामर्थ्य और स्वावलंबन की सशक्त अभिव्यक्ति है.

Advertisement
एम योगी ने बताया बदलाव का कारण (Photo-ITG) एम योगी ने बताया बदलाव का कारण (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:11 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ व्यापारिक गतिविधियों और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को भी बढ़ावा मिला है। वर्ष 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ ही बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गतिविधियां सीमित होने लगती थीं, लेकिन अब प्रदेश के बाजार रात में भी खुले रहते हैं. इससे व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिल रहे हैं, मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर ये बातें कहीं.

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में लिखा कि नए उत्तर प्रदेश में रात के समय जगमगाते बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की रोशनी केवल व्यापारिक गतिविधियों का संकेत नहीं है, बल्कि यह व्यापारियों के विश्वास का भी प्रतीक है. उनके मुताबिक, अब कारोबारी देर रात तक अपने प्रतिष्ठान खोल पा रहे हैं और उन्हें व्यवसाय के विस्तार के नए अवसर मिल रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अपने कार्यस्थल पर निर्भय होकर जिम्मेदारियां निभाती मातृशक्ति का आत्मविश्वास केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की प्रगति का प्रतीक है.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा और विश्वास का ऐसा माहौल हमेशा से नहीं था. वर्ष 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के बाद व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं. देर रात तक काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनके परिवार भी चिंतित रहते थे. इसका असर महिलाओं के काम करने और आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी के अवसरों पर पड़ता था.

Advertisement

जीरो टॉलरेंस नीति से कानून-व्यवस्था मजबूत होने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की इस स्थिति को बदलने का काम किया है. अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई. उन्होंने कहा कि आज बाजार रात में भी खुले रहते हैं. व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं और बेटियां सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर आगे बढ़ रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »