'जो भी देश खेल करेगा...', ट्रंप ने फिर चेताया, बोले- पहले से ज्यादा टैरिफ लगाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ पर दुनिया को धमकी दी है और US सु्प्रीम कोर्ट पर अपनी भड़ास निकाली है. ट्रंप ने कहा है कि अगर कोई भी देश सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में फायदा उठाना चाहेगा तो उस पर पहले से भी ज्यादा टैरिफ लगेगा.

Advertisement
ट्रंप ने यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तीखी आलोचना की है. (Photo: ITG) ट्रंप ने यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तीखी आलोचना की है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अब कुछ देशों पर भड़ास निकाली है. उन्होंने सोमवार को कहा कि अगर कोई देश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टैरिफ को लेकर 'खेल' खेलने की कोशिश करेगा तो उस पर पहले से भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा. राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर साफ साफ कहा कि ऐसे देशों को बहुत ज़्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा. 

Advertisement

शुक्रवार को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक और दूरगामी फैसला देते हुए ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी घोषित कर दिया था. 

कोर्ट ने कहा कि ट्रंप ने पिछले साल नेशनल इमरजेंसी कानून के आधार पर जो टैरिफ लगाए थे, वे गैर-कानूनी थे. कोर्ट के इस फैसले से दूसरे देशों के साथ अमेरिका की ओर से पहले से साइन किए गए या पेंडिंग ट्रेड डील्स को लेकर फिर से अनिश्चितता पैदा हो गई है. 

इसी नाजुक मौके पर ट्रंप का ये पोस्ट आया है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि, "अगर कोई भी देश इस फैसले का फायदा उठाकर "खेल" खेलने की कोशिश करेगा, खासकर वे देश जिन्होंने वर्षों और दशकों तक अमेरिका को लूटा है तो ऐसे देशों पर पहले से ही ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा. इससे भी खतरनाक यह होगा कि ऐसे देशों पर ट्रेड डील के तहत तो टैरिफ तय किया गया है उससे भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा."

Advertisement

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा है कि खरीदारों सावधान हो जाएं. 

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट की ओर से ट्रंप के टैरिफ को अवैध घोषित कर देना राष्ट्रपति ट्रंप की आक्रामक आर्थिक और विदेश नीति के लिए जोरदार झटके के समान है. क्योंकि इससे ट्रंप ब्रांड की पॉलिसी भरभराकर गिर गई है. 

हालांकि ट्रंप के पोस्ट से यह साफ नहीं होता है कि उन्होंने किन किन देशों को टारगेट किया है. या फिर किस तरह के 'खेल' की बात कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप अमेरिका के साथ बिजनेसे करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने के कई उपाय खोज रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 'नाकारा कोर्ट चीन जैसे देशों को फायदा...', टैरिफ को लेकर ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट पर फिर निकाली भड़ास

ट्रंप ने अमेरिका में इंपोर्ट पर पहले 10 परसेंट फिर 15 परसेंट का नया टैरिफ लगाने के प्लान का ऐलान किया है. यह कदम 150 दिनों तक चल सकता है, जबकि उनका प्रशासन और लंबे समय तक चलने वाले एक्शन पर काम कर रहा है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की बहुत ज़्यादा बुराई की. ट्रंप ने कहा कि उनके ट्रेड टैरिफ को लिमिट करने वाले उसके "बेवकूफी भरे" फैसले ने असल में उन्हें और ज़्यादा पावर दी हैं. 

Advertisement

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक लंबे पोस्ट में कहा कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अनजाने और अनिच्छा से देश के राष्ट्रपति के रूप में मुझे पहले से कहीं अधिक शक्तियां और अधिकार दिए हैं. कोर्ट ने अपने उस हास्यास्पद और मूर्खतापूर्ण विभाजनकारी फैसले के जरिए ऐसा किया है. ट्रंप ने कहा कि अब मैं लाइसेंस का उपयोग करके विदेशी देशों के साथ बिल्कुल कड़े कदम उठा सकता हूं. 

रिफंड की मांग 

सुप्रीम कोर्ट कोर्ट के फैसले के बाद गवर्नर जेबी प्रिट्ज़कर जैसे डेमोक्रेट्स ने ट्रंप को एक इनवॉइस भेजा है, जिसमें इलिनोइस के परिवारों के लिए लगभग $9 बिलियन के टैरिफ रिफंड की मांग की गई है. 

प्रिट्ज़कर ने व्हाइट हाउस से "चेक काटने" की अपील की है. 

कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने कहा कि ट्रंप के टैरिफ से जो पैसा जमा हुआ, वह US वोटर्स की जेब से आया है और उसे वापस किया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा, "डोनाल्ड, अब कीमत चुकाने का समय आ गया है. ये टैरिफ गैर-कानूनी तरीके से पैसे ऐंठने के अलावा और कुछ नहीं थे, जिससे कीमतें बढ़ीं और काम करने वाले परिवारों को नुकसान हुआ, ताकि आप पुराने गठबंधनों को तोड़ सकें और उनसे पैसे ऐंठ सकें."

गौरतलब है कि प्रिट्ज़कर और न्यूसम को 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement