UK ने बिगाड़ा चीन का खेल, अचानक डिजिटल गोल्‍ड में कर डाली बड़ी खरीदारी!

ब्रिटेन ने गोल्‍ड ईटीएफ को लेकर बड़ी इनफ्लो देखा है. इसने चीन को पीछे छोड़ते हुए गोल्‍ड ईटीएफ में बड़ी खरीदारी देखी है. खासकर तीसरी तिमाही के दौरान गोल्‍ड ईटीएफ में जबरदस्‍त खरीदारी हुई.

Advertisement
चीन को पीछे छोड़कर यूके गोल्‍ड ईटीएफ की बढ़ी खरीदारी. (Photo: AI Generated) चीन को पीछे छोड़कर यूके गोल्‍ड ईटीएफ की बढ़ी खरीदारी. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

ब्रिटेन ने चीन को मामूली अंतर से पीछे छोड़ते हुए 2026 में सोने के एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में निवेश का सबसे बड़ा सोर्स बन गया है, क्योंकि महंगाई, गवर्नमेंट फाइनेंस और बॉन्ड मार्केट की अस्थिरता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशक तेजी से इस कीमती धातु की ओर रुख कर रहे हैं. 

सितंबर 2026 के अनुसार, जनवरी से सितंबर के बीच यूके में लिस्‍टेड गोल्ड फंडों में 9.50 बिलियन डॉलर का नेट इन्‍वेस्‍टमेंट हुआ, जो चीनी लिस्‍टेड फंडों द्वारा दर्ज किए गए 9.46 बिलियन डॉलर से थोड़ा अधिक है. इसका मतलब है कि UK लिस्‍टेड गोल्‍ड ईटीएफ में चीन लिस्‍टेड गोल्‍ड ईटीएफ से ज्‍यादा निवेश हुआ है. 

Advertisement

यह बदलाव ब्रिटेन में लिस्‍टेड फंडों के लिए तीसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन के बाद आया है. इस तिमाही में लगभग 7.5 बिलियन डॉलर (54 टन सोने के बराबर) की खरीदारी हुई. यह इतनी बड़ी खरीद रही, जिससे यूरोप को इस तिमाही के दौरान 13.64 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड खरीद करने में मदद मिली. 

भारी डिमांड के कारण ब्रिटेन में लिस्‍टेड फंडों में 25 सितंबर तक के 13 हफ्तों में से 12 हफ्तों में लगातार निवेश बढ़ा, जो 2022 के बाद से सबसे निरंतर खरीद है, जिससे पता चलता है कि निवेशकों की रुचि किसी एक बाजार घटना तक सीमित नहीं थी. 

क्‍यों बढ़ रही सोने की खरीदारी?
वर्ल्‍ड काउंसिल ने कहा कि ब्रिटेन में असामान्य रूप से मजबूत निवेश प्रवाह के पीछे के कारणों को निर्णायक रूप से स्थापित करना मुश्किल है, लेकिन सरकारी बॉन्ड के टर्म प्रीमियम में बढ़ोतर एक संकेत दे रही है कि बॉन्‍ड के बढ़ने से वित्तीय संकट जैसी समस्‍या पैदा हो सकती है. इस बीच, लोग कम टर्म वाले बॉन्‍ड में निवेश बढ़ा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, निवेशक अस्थिरता को लेकर सेफ निवेश पर इनफ्लो बढ़ा रहे हैं. 

Advertisement

काउंसिल ने कहा कि ब्रिटेन के गोल्ड ETF में ऐतिहासिक मॉडल द्वारा अनुमानित से अधिक निवेश जुलाई से देश के बॉन्ड टर्म प्रीमियम में बदलाव के साथ-साथ बढ़ा. वर्ष की शुरुआत में यह संबंध कमजोर था, लेकिन तीसरी तिमाही के दौरान मजबूत हुआ.

वर्ल्‍ड काउंस‍िल की आंकड़ों के आधारित इंफोग्राफिक. (Photo: ITG) 

ब्रिटेन और पश्चिमी देशों के गोल्ड ETF फ्लो के बेस्‍ड एक मॉडल ने तिमाही आधार पर ब्रिटेन में लगभग 18 टन सोने के इनफ्लो का अनुमान लगाया था, जबकि वास्तव में 54 टन सोना ही दर्ज किया गया. 36 टन की यह अतिरिक्त मात्रा, ब्रिटेन के अतिरिक्त आर्थिक और वित्तीय संकेतकों पर विचार करने के बाद भी, मॉडल द्वारा काफी हद तक अस्पष्ट रही. 

(नोट- किसी भी तरह के एसेट में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »