आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS ने पिछले कुछ सालों में बहुत से कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. वहीं पिछले कुछ महीनों इसके शेयर की वैल्यू इतनी तेजी से गिरी है कि यह आधी कीमत पर आ चुकी है. लेकिन इस बीच, इस कंपीन CEO की मौज हो गई है.
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के CEO के. कृतिवासन को सैलरी हाइक मिली है. इनकी सैलरी वित्त वर्ष 2026 में कुल ₹28.1 करोड़ का सालाना वेतन मिला, जो पिछले साल के ₹26.52 करोड़ के वेतन से 6.3 प्रतिशत की ग्रोथ है, जैसा कि कंपनी की सालाना रिपोर्ट में बताया गया है.
उनके सैलरी पैकेज में 1.67 करोड़ रुपये की सैलरी, 1.43 करोड़ रुपये के बेनिफिट्स, सर्विसेज और अलाउंस, 25 करोड़ रुपये कमीशन शामिल थे. कृतिवासन की सालाना सैलरी टीसीएस कर्मचारियों के औसत वेतन से 332.8 गुना अधिक है.
क्यों हुई सैलरी में बढ़ोतरी?
कृतिवासन की सैलरी में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब TCS ने वित्त वर्ष 2026 के अंत में 5.84 लाख कर्मचारियों के साथ अपना कारोबार समाप्त किया, जबकि पिछले साल यह संख्या 6.07 लाख थी. इसका मतलब है कि सालाना आधार पर कर्मचारियों की संख्या में 23,460 की कमी आई है.
इसके अलावा, TCS के मेन ऑपरेशन ऑफिसर (COO) आरती सु्ब्रमणियन को वित्त वर्ष 2026 में कुल 18.3 करोड़ रुपये की सैलरी मिला. उनके मुआवजे पैकेज में 1.5 करोड़ रुपये की बेसिक सैलरी, 1.83 करोड़ रुपये के बेनिफिट्स, सर्विस और अलाउंस, 15 करोड़ रुपये का कमीशन शामिल है. कंपनी ने बताया कि सैलरी ग्रोथ अलग-अलग सेक्टर्स में कर्मचारियों के सैलरी ग्रोथ के अनुसार थी. भारत में मिड लेवल के कर्मचारियों को 4.5 से 7 फीसदी की सालाना सैलरी ग्रोथ मिली, जबकि परफॉर्मेंशन करने वालों को दो अंकों की सैलरी ग्रोथ मिली.
सैलरी ग्रोथ और प्रमोशन
इस बीच, टाटा समूह और TCS के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कोई कमीशन नहीं लिया और वित्त वर्ष 2026 के लिए बैठक शुल्क के रूप में उन्हें ₹4.2 लाख मिले. पॉलिसी के अनुसार, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कंपनी से कमीशन लेने से परहेज किया है और इसलिए इसकी चर्चा नहीं की गई है. प्रमोशन और अन्य मौको पर बेस्ड सैलरी बदलावों को फोकस में रखने के बाद कर्मचारियों की सैल्री में कुल बढ़ोतरी 5 से 8 फीसदी के बीच है. जूनियर और मिड-लेवल कर्मचारियों के वेतन में 1.5 से 6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.
कंपनी के तिमाही नतीजे
मार्च तिमाही में, टीसीएस ने अपने नेट प्रॉफिट में 12.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए ₹13,718 करोड़ का मुनाफा कमाया. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, टैक्स आफ्टर बेनिफिट्स में 1.35 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹49,210 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह ₹48,553 करोड़ था. वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में टीसीएस का ऑपरेशनल रेवेन्यू 9.64 प्रतिशत बढ़कर ₹70,698 करोड़ हो गया और वित्त वर्ष 2026 के लिए यह 4.58 प्रतिशत बढ़कर ₹2.67 लाख करोड़ हो गया.
कर्मचारियों की छंटनी
कंपनी के FY26 आंकड़ों के मुताबिक TCS के कर्मचारियों की संख्या करीब 23,460 कम हुई है. कंपनी का हेडकाउंट घटकर 5.84 लाख के आसपास पहुंच गया. हालांकि अब कंपनी ने कहा है कि उसने छंटनी पूरी कर ली है.
शेयरों में बड़ी गिरावट
एआई डर की वजह से टीसीएस के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में बड़ी गिरावट आई है. अगस्त 2024 में टीएसीएस के शेयरों की वैल्यू 4400 रुपये थी, लेकिन अब यह घटकर 2200 रुपये पर आ चुकी है. इस साल इस शेयर में 30 फीसदी और एक साल में शेयर का भाव 40 फीसदी गिरा है.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क