Anant-Radhika की शादी में छाई Sudha Murthy की सादगी... एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर कह दी ये बड़ी बात

Sudha Murthy In Anant-Radhika Wedding : फिल्म अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुधा मूर्ति के साथी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह के दौरान खींचा गया था.

Advertisement
फिल्म अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने सुधा मूर्ति के साथ की एक तस्वीर शेयर की फिल्म अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने सुधा मूर्ति के साथ की एक तस्वीर शेयर की

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding) का समारोह पूरा हो चुका है. लेकिन अभी भी ये शाही शादी चर्चा में है, इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अनंत-राधिका की शादी में दुनिया भर की दिग्गज हस्तियां जुटी थीं और इनमें देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) भी शामिल थीं, जिनकी सादगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.   

Advertisement

अंबानी वेडिंग में ऐसी थी सुधा मूर्ति की एंट्री
Anant-Radhika की शादी में देश ही नहीं विदेश की तमाम हस्तियां शिरकत करने के लिए पहुंचीं थी और किसी की महंगी ड्रेस, तो किसी के हीरे जड़े हारों ने लाइमलाइट लूटी. लेकिन इस बीच राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने इस शाही शादी में बेहद शालीन अंदाज में एंट्री की और उनकी सादगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. लेखिका और सांसद Sudha Murthy हमेशा की तरह ही बेहद ही सादे पहनावे में पहुंची थीं. बैंगनी रंग की साड़ी पहने इंफोसिस (Infosys) के अरबपति को-फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) की पत्नी सुधा मूर्ति ने गले में एक सादा सा मंगलसूत्र पहना हुआ था और उनके हाथ में एक स्मार्टवॉच बंधी थी.

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां (Kim Kardashian) और समेत ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बॉरिस जॉनसन शामिल हुए, तो वहीं पूरा बॉलीवुड (Bollywood) इस शादी में नाचता और झूमता नजर आया. 

Advertisement

एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने शेयर की तस्वीर 
फिल्म अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह के दौरान ली गई सुधा मूर्ति के साथ की एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'इन बुद्धिमान महिला के बारे में बहुत कुछ सुना है और इनसे मिलकर मेरा विश्वास और भी ज्यादा मजबूत हुआ.' नम्रता शिरोडकर ने आगे लिखा कि मेरी परदादी, और अब मेरे पति व बेटी के प्रति उनकी प्रशंसा ने मुझे विनम्र बना दिया!  उसके साथ की ये याद संजोने लायक है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement