US Fed Impact Stock Market: US में एक फैसला... फिर अचानक शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला

Stock Market Rally Today: शेयर बाजार में गुरुवार को अचानक से सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदली हुई नजर आई. BSE Sensex धीमी शुरुआत के बाद एक झटके में 600 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया. निफ्टी भी गदर काटता हुआ नजर आया.

Advertisement
बुधवार की गिरावट से तेज रफ्तार से उबरा शेयर बाजार. (Photo: GettyImage) बुधवार की गिरावट से तेज रफ्तार से उबरा शेयर बाजार. (Photo: GettyImage)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदल गई. धीमी शुरुआत के बाद जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से दौड़ने लगे. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स झटके में 600 अंक की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा था. इस जोरदार तेजी का अमेरिका से भी कनेक्शन है. 

Advertisement

सेंसेक्स-निफ्टी की बदली चाल 
शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन की गिरावट से उबरते हुए सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. हालांकि, इनके चढ़ने की रफ्तार काफी धीमी थी, लेकिन घंटेभर के कारोबार के बाद ही अचानक पूरा खेल पलट गया और दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आए. 

बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 73,246 की तुलना में मामूल बढ़त के साथ 73,268 के लेवल पर ओपन हुआ था और फिर एक झटके में ये 73,862 के स्तर पर जा पहुंचा. इसी तरह सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए निफ्टी भी अपने पिछले बंद 22,690 पर खुलने के बाद 22,874 पर जा पहुंचा. 

इन शेयरों ने काट दिया गदर  
शेयर मार्केट में अचानक आई इस जोरदार रैली के बीच जिन शेयरों ने गदर मचाया उनमें तमाम दिग्गज कंपनियां शामिल थीं. बीएसई के लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Adani Ports Share (4.10%), Power Grid Share (4.05%), Kotak Bank Share (3.10%), ITC Share (2.50%), Eternal Share (2.36%), HUL Share (2.10%), इसके अलावा Jio Platforms Share (4.10%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. 

Advertisement

इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल टॉप स्टॉक्स की बात करें, तो यहां Apl Appolo Share (3%), Paytm Share (2.90%), Nykaa Share (2%) की उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे. बात स्मॉलकैप शेयरों की करें, तो इसमें शामिल Acutaas Share (6.50%), GESHIP Share (5%), Manappuram Share (4.50%), CUB Share (4.20%) की तेजी लेकर कारोबार करते हुए नजर आए. 

बाजार में तेजी के तीन कारण
शेयर बाजार में इस तेजी के पीछे के कारणों की बात करें, तो एक नहीं तीन वजह सामने हैं. इनमें पहले अमेरिका से जुड़ी हुई है. दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व यानी US FED ने बुधवार को पॉलिसी रेट में कोई बदलाव न किए जाने का ऐलान किया, तो वहीं दूसरी कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है. यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करते हुए इन्हें 3.75 फीसदी से 4 फीसदी के दायरे में स्थिर रखा है.

खबर लिखे जाने तक Brent Crude Price गिरकर 113 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. सिर्फ यही नहीं विदेशी निवेशकों का सेंटीमेंट सुधरा है और बीते कारोबारी दिन FPIs ने करीब 900 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जिससे बाजार में रौनक लौटी है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »