Stock Market Fall: US-ईरान की धमकियों से सहमा शेयर, होर्मुज-लाल सागर ने बढ़ाई टेंशन, आज भी गिरावट

Stock Market Fall Again: शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा, जबकि निफ्टी करीब 100 अंक फिसल गया.

Advertisement
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट. (Photo: ITG) शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा. एशियाई शेयर बाजारों में तेजी के बावजूद भारतीय बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी रेड जोन में खुले. डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच दनादन धमकियों और होर्मुज के साथ ही अब लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमलों से बाजार सहमा हुआ नजर आया है. 

गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex) ओपनिंग के साथ ही करीब 300 अंक से ज्यादा फिसल गया. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी बुधवार के बंद के मुकाबले करीब 100 अंक की गिरावट लेकर खुला. इस बीच बीएसई लार्जकैप के 30 में से 24 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे. 

Advertisement

सेंसेक्स-निफ्टी खुलते ही धड़ाम
शेयर मार्केट में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत देखें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,755 की तुलना में गिरावट लेकर 76,515 पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये फिसलता हुआ 76,344 के लेवल पर आ गया. 

एनएसई निफ्टी की चाल भी सेंसेक्स के जैसी ही नजर आई और अपने पिछले कारोबारी बंद 23,996 की तुलना में ये फिसलकर 23,904 पर ओपन हुआ. इसके बाद इस 50 शेयरों वाले इंडेक्स ने भी Sensex की चाल से चाल मिलाई और 23,876 पर आ गया. 

हर ओर लाल निशान पर कारोबार
शुरुआती कारोबार में ट्रेडिंग चार्ज पर नजर डालें, तो हर कैटेगरी में लाल निशान नजर आया. बीएसई लार्जकैप में IndiGo, HDFC Bank, SBI, Bajaj Finance जैसी दिग्गज कंपनियों के स्टॉक 1 फीसदी से ज्यादा फिसलकर कारोबार कर रहे थे. तो वहीं मिडकैप में शामिल Hindustan Petroleum, GMR Airport, Phoenix Ltd, Persistent के शेयरों में 2 फीसदी के आसपास की गिरावट देखने को मिली. 

Advertisement

आखिर क्यों संभल नहीं पा रहा बाजार? 
शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के कारणों की बात करें, तो मिडिल ईस्ट में जारी जंग सबसे बड़ा है, जो थमने का नाम नहीं ले रही है. एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धमकियों पर धमकियां देते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं ईरान भी आंख के बदले आंख की वॉर्निंग दे रहा है. 

इसके साथ ही पहले से ही होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते ग्लोबल टेंशन हाई पर थी, उस पर लाल सागर में हमलों ने तेल के कीमतों में आग लगा दी है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 95 डॉलर के पार निकल गई है और दुनिया में महंगाई का खतरा फिर से बढ़ने लगा है. इन सबके चलते शेयर बाजार सहमा हुआ है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »