Stock Market Crash: शेयर बाजार अचानक क्रैश, सेंसेक्स 950 अंक टूटा, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये स्टॉक

Stock Market Crash: शेयर बाजार में गुरुवार को अचानक बड़ी गिरावट आई. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बुरी तरह फिसल गए. BSE Sensex 950 अंक का गोता लगा गया.

Advertisement
अचानक शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट. (Photo: ITG) अचानक शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:34 PM IST

भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर क्रैश (Stock Market Crash) हो गया है. अक्टूबर महीने के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी ने शुरुआती कारोबार सुस्ती के साथ शुरू किया, लेकिन दोपहर 1 बजते-बजते दोनों इंडेक्स का मूड इस कदर खराब हुआ कि ये बिखरते चले गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 950 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 319 अंक टूट गया. अचानक शेयर बाजार में आए इस भूचाल के बीच टाटा से महिंद्रा तक तमाम दिग्गज शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए. ऑटो इंडेक्स में सबसे ज्यादा 3 फीसदी से ज्यादा टूटा. 

Advertisement

Sensex-Nifty बिखरा, निवेशकों में हाहाकार
शेयर बाजार में आई गिरावट पर गौर करें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 72,480 की तुलना में गिरावट के साथ 72,192 पर ओपन हुआ था और कुछ देर मामूली उतार-चढ़ाव में कारोबार करता हुआ नजर आया. लेकिन दोपहर 1 बजे के आसपास अचानक BSE Sensex में गिरावट की रफ्तार तेज हो गई और ये भरभराकर 71,527 के लेवल पर आ गया. यानी बीते कारोबारी बंद के मुकाबले ये इंडेक्स 950 अंक से ज्यादा फिसल गया. 

NSE Nifty की बात करें, तो इसकी चाल भी सेंसेक्स की तरह ही पलटी हुई दिखाई दी. 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,620 की तुलना में गिरावट लेकर पहले 22,543 पर ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए फिसलकर 22,301 पर आ गया. 

Advertisement

ये शेयर सबसे ज्यादा टूटे
बाजार में आई इस तबाही के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Maruti Share (4.45%), M&M Share (4.35%), Tata Steel Share (3.70%), ITC Share (2.90%), Adani Ports Share (2.74%), BEL Share (2.70%), Eternal Share (2.50%), HUL Share (2.45%) तक फिसल गए. 

बीएसई के मिडकैप सेक्शन में देखें,तो Policy Bazar Share (6.50%), UPL Share (4.07%), Bharat Forge Share (3%), AU Bank Share (2.80%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्मटॉलकैप कैटेगरी में शामिल Sansera Share (6.80%), One Source Share (5.50%) की बड़ी गिरावट में नजर आया. 

शेयर बाजार में गिरावट के बड़े कारण
Stock Market Crash के पीछे के बड़े कारणों की बात करें, तो विदेशी निवेशकों की ताबड़तोड़ बिकवाली सबसे अहम वजह रही. अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी के चलते इसमें तेजी आई. बीते पांच कारोबारी दिनों से लगातार ये पैसे बाजार से बाहर जाने का सिलसिला जारी है. सिर्फ 30 सितंबर को ही करीब 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का आउट फ्लो देखने को मिला है.

इसके अलावा भारतीय रुपया में गिरावट ने भी बाजार का सेंटीमेंट खराब किया है. Indian Ruee डॉलर के मुकाबले गिरकर 95.98 पर आ गया. इस बीच शेयर बाजार में डर का पैमाना माने जाने वाला India VIX करीब 5% बढ़कर 14.13 हो गया.

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »