4 से 5 रुपये तक बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, रसोई गैस भी हो सकती है महंगी

आज कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है. वहीं सरकार अब पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है. पेट्रोल-डीजल ₹4-5 प्रति लीटर महंगा हो सकता है.

Advertisement
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा सकती है सरकार (Photo: File/ITG) पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा सकती है सरकार (Photo: File/ITG)

चेतन भूटानी

  • नई दिल्‍ली ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

कच्‍चे तेल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के कारण सरकार पेट्रोल-डीजल और LPG रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर विचार कर रही है. सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें ₹4-5 प्रति लीटर तक बढ़ानी पड़ सकती हैं. वहीं घरेलू LPG की कीमत ₹40-50 प्रति सिलेंडर तक बढ़ सकती हैं. 

यह खबर ऐसे समय में आई है, जब आज यानी 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी के दाम में 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब ईंधन और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.

Advertisement

सरकार के शीर्ष अधिकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार एलपीजी गैस के दाम और पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी करके तेल कंपनियों और सरकारी खजाने पर से बोझ को कम करना चाहती है, क्‍योंकि ईरान-अमेरि‍का तनाव के कारण कच्‍चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर बनी हुई हैं. गुरुवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 126 रुपये से ज्‍यादा हो गए थे, जो मार्च 2022 के बाद के बाद सबसे ज्‍यादा हैं. इस कारण सरकार और तेल कंपनियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है. 

हर तरह का विकल्‍प तलाश रही सरकार, अभी अंतिम फैसला नहीं

अधिकारी सूत्रों का कहना है कि सरकार पश्चिम एशिया के हालात पर नजर रखे हुए है. अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. संभावित बढ़ोतरी पर फैसला 5-7 दिनों के भीतर होने की संभावना है. सूत्रों का कहना है कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी से तेल कंपनियों को नुकसान हुआ है.

Advertisement

साथ ही कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से राजकोषीय बोझ बढ़ रहा है. ऐसे आंतरिक चर्चाएं जारी हैं, कई तरह के विकल्‍प तलाशे जा रहे हैं. सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि महंगाई का असर कम से कम हो. 

4 साल से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
सरकार के शीर्ष अधिकारी सूत्रों का कहना है कि अगर मंजूरी मिली, तो लगभग 4 साल बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी होगी. 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतें में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

हरदीप सिंह पूरी पेट्रोल-डीजल पर क्‍या बोले? 
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा है कि बीते चार साल से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े. बीते 60 दिन से स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के कारण कच्चे तेल के आयात की लागत तेजी से बढ़ी, फिर भी देश में ईंधन के दाम नहीं बढ़े, जबकि दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है.

सैन्य संघर्ष की वजह से कई देशों में उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की लिमिट तय हो गई, लंबी लाइनें देखने को मिलीं, लेकिन भारत ने Panic को Policy नहीं बनने दिया. देश की रसोई में ईंधन सप्लाई नहीं रुकी. पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े.

Advertisement

आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 

  • दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.67 रुपये प्रति लीटर है. 
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹103.54 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹90.03 प्रति लीटर है. 
  • कोलकात्ता में पेट्रोल की कीमत ₹105.45 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.02 प्रति लीटर है. 
  • चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत ₹100.84 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹92.39 प्रति लीटर है. 
  • नोएडा में पेट्रोल की कीमत ₹95 प्रति लीटर और डीजल की कीमत ₹89.76 प्रति लीटर है. 

रसोई गैस सिलेंडर के दाम
आखिरी बार रसोई गैस के दाम में 7 मार्च 2026 को इजाफा हुआ था. अभी दिल्‍ली में रसोई गैस की कीमत 913 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये, चेन्‍नई में 928.50 रुपये और कोलकाता में एक रसोई सिलेंडर की कीमत 939 रुपये है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement