PM मोदी की विदेशी यात्रा कम करने की अपील, वित्त मंत्री ने रद्द किया रूस का दौरा!

विदेश दौरा कम करने की अपील के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रूस का दौरा रद्द कर दिया है. यह फैसला फॉरेक्‍स करेंसी के अनावश्‍यक खर्च को रोकने के लिए लिया गया है.

Advertisement
निर्मला सीतारमण का रूस दौरा रद्द. (Photo: File/ITG) निर्मला सीतारमण का रूस दौरा रद्द. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रूस की अपनी यात्रा रद्द कर दी है, जो वेस्‍ट एशिया में चल रहे संकट के बीच ईंधप की खपत को कम करने और अनावश्‍यक विदेशी मुद्रा खर्च से बचने की एक पहल है. 

सीएनएन-न्यूज18 के अनुसार, इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि सीतारमण न्यू डेवलपमेंट बैंक की बैठक में भाग लेने के लिए रूस की यात्रा कर सकती हैं. यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत कम करने, आयात वस्तुओं पर निर्भरता कम करने और विदेशी मुद्रा खर्च पर अंकुश लगाने की अपील के कुछ दिनों बाद सामने आया है. 

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि किफायती उपायों का मतलब आम तौर पर बजट में कटौती, सरकारी खर्च में कमी, सब्सिडी में कमी और वित्तीय सख्ती होता है. लेकिन प्रधानमंत्री की अपील कम खर्च करने की नहीं है, बल्कि ईंधन की खपत कम करके, आयातित वस्तुओं पर अनावश्यक निर्भरता घटाकर और विदेशी मुद्रा पर निर्भर सेवाओं को कम करके अधिक समझदारी से खर्च करने की है. 

प्रधानमंत्री ने हाल ही में गुजरात और असम की यात्राओं के दौरान एसपीजी प्रोटोकॉल के तहत अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए अपने काफिले का साइज कम कर दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां भी संभव हो, नए वाहन खरीदे बिना उनके काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किए जाएं. 

राज्‍यों ने भी लिया ये फैसला 
केंद्र सरकार के इस कदम से भाजपा शासित राज्यों और सीनियर लीडर्स के बीच भी इसी तरह के कदम उठाए जाने लगे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अपने और मंत्रियों के साथ चलने वाले वाहनों की संख्या में 50% की कमी करने का निर्देश दिया है. 

Advertisement

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि उनके काफिले में केवल न्यूनतम संख्या में वाहन रहेंगे और मंत्रियों को भी इसी तरह का पालन करने का निर्देश दिया है. यादव ने कहा कि अगले आदेश तक, सुरक्षा के नजरिए से मेरे काफिले में न्यूनतम संख्या में वाहन होंगे और कोई वाहन रैली नहीं होगी. 

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ने भी किया ये काम
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में मंत्रियों और विधायकों द्वारा सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी और निवासियों से कारपूलिंग अपनाने और बसों और मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने का निवेदन किया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इसी प्रकार अधिकारियों को काफिले के उपयोग को कम करने और अनावश्यक सुरक्षा वाहनों से बचने के निर्देश दिए हैं. 

महाराष्ट्र सरकार ने मंत्रियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे आधिकारिक यात्रा के लिए विमान का उपयोग करने से पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पहले अनुमति लेने होंगे. गौरतलब है कि रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से विदेशी मुद्रा संरक्षण में मदद करने के लिए पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने, मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और जहां भी संभव हो घर से काम करने का आग्रह किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement