मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms Listing) का शेयर मार्केट डेब्यू हो चुका है. शेयर मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) के बीच जियो प्लेटफॉर्म के शेयर 21% के दमदार प्रीमियम पर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुए. जियो आईपीओ लिस्टिंग सेरेमनी के मौके पर मुकेश अंबानी की पूरी फैमिली मौजूद रही. इस दौरान जहां Mnukesh Ambani भावुक नजर आए, तो दूसरी ओर मां कोकिला बेन के पांव छूकर आर्शीवाद लेते दिखे. आइए अंबानी फैमिली की ऐसी ही तस्वीरों पर नजर डालते हैं... (Photo: X/Screengrab)
मुकेश-नीता अंबानी ने किया शुक्रिया
Jio Platforms Share Listing के दौरान पूरी अंबानी फैमिली एक फ्रेम में दिखाई दी. इस दौरान मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने लिस्टिंग सेरेमनी की दिया जलाकर शुरुआत की और दोनों ने हाथ जोड़कर देशवासियों और निवेशकों का शुक्रिया किया. (Photo: X/Screengrab)
अनंत और नीता के साथ पहुंचे मुकेश अंबानी
Mukesh Ambani ने जियो प्लेटफॉर्म्स सेरेमनी में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ हाथ में हाथ डालकर पहुंचे. इस दौरान नीता अंबानी बेहद खुश नजर आईं. (Photo: X/Screengrab)
रिलायंस चेयरमैन ने लिया मां का आर्शीवाद
मुकेश अंबानी ने लिस्टिंग सेरेमनी में पहुंचने पर सबसे पहले अपनी मां कोकिला बेन अंबानी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. अनंत अंबानी ने अपनी स्पीच में कहा कि 'मां ने कहा Jio मेरे लाल, दादी ने कहा 'जुग जुग Jio'. (Photo: X/Screengrab)
आकाश पत्नी श्लोका और बच्चों संग
मुकेश अंबानी की फैमिली में जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग का पूरा जोश नजर आया. इस दौरान उनके बेटे आकाश अंबानी, अपनी पत्नी श्लोका अंबानी और बच्चों के साथ खुशी में झूमते हुए दिखाई दिए. (Photo: X/Screengrab)
ईशा आईं पति-बच्चों संग पहुंची
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटी ईशा अंबानी इस जियो प्लेटफॉर्म्स लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान जहां मंच पर संबोधन करती दिखाई दीं. इस दौरान उनके पति आनंद पीरामल भी साथ रहे और दोनों अपनी बेटी के साथ कुछ इस अंदाज में नजर आए. (Photo: X/Screengrab)
मुकेश अंबानी की आंखों में आ गए आंसू
Jio लिस्टिंग सेरेमनी में एक पल ऐसा भी आया, जब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बेहद इमोशनल हो गए. दरअसल, जियो के शेयर मार्केट लिस्ट होने के दौरान जब Anant Ambani ने रिलायंस की विरासत को याद किया, तो मुकेश अंबानी की आंखों में आंसू आ गए. (Photo: X/Screengrab)
शेयर लिस्ट होते ही बज उठीं तालियां
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग (Jio Platforms Share Listing) के दौरान मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली तालियां बजाकर खुशी जाहिर करती हुई नजर आई. ऐसे ही एक फ्रेम में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और आकाश अंबानी कुछ इस अंदाज में दिखे. (Photo: X/Screengrab)