Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Jio IPO GMP: ये क्या? खुलने से पहले ही Jio IPO दे रहा कमाई का सिग्नल, कल से मौका

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST
  • 1/6

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स शेयर मार्केट में एंट्री लेने के लिए तैयार और निवेशकों का इंतजार खत्म होने वाला है. कल यानी बुधवार को जियो का आईपीओ आम निवेशकों के लिए ओपन होगा. इसके प्राइस बैंड से लेकर लॉट साइज तक सभी डिटेल सामने आ चुकी हैं और खुलने से पहले ही Jio IPO ग्रे मार्केट में गदर मचाते हुए तगड़ी कमाई कराने का सिग्नल दे रहा है. (Photo: ITG)

  • 2/6

2008 के बाद मुकेश अंबानी का IPO
Mukesh Ambani की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद उनके ग्रुप का ये आईपीओ लंबे समय के बाद आ रहा है. साल 2008 के बाद रिलायंस ग्रुप की कोई कंपनी प्राइमरी मार्केट में आईपीओ लाकर शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए तैयार है. Jio IPO को एंकर निवेशकों का भी जोरदार रिस्पांस हासिल हुआ है. सोमवार को एंकर निवेशकों ने इसे 30 गुना बुक किया और महज 8110 करोड़ रुपये के शेयर के बदले एंकर निवेशकों ने 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई. (Photo: ITG)

  • 3/6

सबसे बड़ा IPO, कब तक लगा सकेंगे बोली? 
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ 19 अक्टूबर को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए ओपन गया था, जबकि रिटेल निवेशकों के लिए ये 21 अक्टूबर को खोला जाएगा और इसमें तीन दिन यानी 23 अक्टूबर तक बोलियां लगाई जा सकेंगी. Jio Platforms IPO का साइज 30,213 करोड़ रुपये है और इश्यू साइज के हिसाब से ये देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है. इसके प्राइस बैंड की बात करें, तो ये 1065-1119 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

13000 रुपये लगाकर बनें प्रॉफिट पार्टनर
Mukesh Ambani's IPO में महज 13000 रुपये से कुछ ज्यादा लगाकर आप लिस्टिंग के बाद कंपनी को होने वाले मुनाफे में पार्टनर बन सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि Jio IPO के तहत रिटेल निवेशकों के लिए 12 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है. इसका मतलब है कि निवेशक को कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. अब अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो एक लॉट के लिए निवेशक को 13,428 रुपये का निवेश करना होगा और रिटेल इन्वेस्टर्स अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 5/6

शेयर बाजार में कब होगा डेब्यू?
जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ 21 अक्टूबर को ओपन होने के बाद 23 अक्टूबर को क्लोज होगा. यानी तीन दिन तक निवेशक इसमें बोली लगा सकते हैं. बंद होने के बाद बोली लगाने वाले निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि रिफंड और शेयर क्रेडिट के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. वहीं Jio IPO Listing 28 अक्टूबर को बीएसई-एनएसई (Jio Listing On BSE-NSE ) पर होगी. कंपनी ने आईपीओ का 50 फीसदी कोटा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स यानी QIB के लिए रखा है, तो वहीं एनआईआई के लिए 15 फीसदी कोटा रिजर्व है. इसके अलावा बात करें, रिटेल निवेशकों के लिए तय कोटे की तो ये 35 फीसदी तय किया गया है. (Photo: ITG)

  • 6/6

खुलने से पहले ही कमाई का संकेत
जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ ने ओपन होने से पहले ही निवेशकों को तगड़ी कमाई कराने का संकेत देना शुरू कर दिया है. ग्रे-मार्केट में ये अभी से गदर मचाए हुए हैं और Jio IPO GMP पर नजर डालें, तो ये मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे के आसपास 22% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था. इस हिसाब से देखें, तो Jio Platform Share 1366 रुपये पर लिस्टिंग दिखा रहा है यानी हर स्टॉक पर 247 रुपये का फायदा. (Photo: Pexels)

(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement