मैथिली ठाकुर के 'धृतराष्ट्र' वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- विधायक बनते ही खुद को...

बिहार विधानसभा में बोलते हुए गुरुवार को अलीनगर से पहली बार विधायक बनीं मैथिली ठाकुर ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अपने छोटे बेटे के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की थी.

Advertisement
तेजस्वी यादव ने मैथिली ठाकुर पर पलटवार किया (File Photo- ITG) तेजस्वी यादव ने मैथिली ठाकुर पर पलटवार किया (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:41 AM IST

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर पर तीखा हमला बोला. आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए उनका फोटो साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूर्ण ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं.

दरअसल, गुरुवार को विधानसभा में बोलते हुए अलीनगर से पहली बार विधायक बनी मैथिली ठाकुर ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के अपने छोटे बेटे के प्रति स्नेह की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र और दुर्योधन से की थी. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन 2005 से पहले का बिहार कहकर उन्होंने उस दौर की ओर इशारा किया जब राज्य में आरजेडी की सरकार थी.

Advertisement

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि विधानसभा का ए, बी, सी भी ठीक से समझे बिना कुछ लोग ‘जननायक’ पर कटाक्ष करने का दुस्साहस कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दरभंगा जिले में, जो मैथिली ठाकुर का निर्वाचन क्षेत्र है, हाल ही में हुई दलित लड़की के दुष्कर्म और हत्या की घटना पर वह चुप रहीं.

आरजेडी नेता ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आरजेडी शासनकाल को जंगल राज बताते हैं, उनके अपने परिवार ने हाल ही में मधुबनी जिले में चोरी की शिकायत की है, जबकि राज्य में उनकी ही पार्टी की सरकार है.

इस बयानबाजी के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. भाजपा की ओर से फिलहाल इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने के संकेत मिल रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement