दिल्ली में लालू यादव से सोनिया गांधी की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पहुंचीं

सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में मिसा भारती के आवास पर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली. बातचीत में यूपीए सरकार के काम, जनकल्याणकारी कानूनों और बिहार को दी गई 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि के साथ दोनों परिवारों के पुराने रिश्तों की झलक दिखी.

Advertisement
लालू यादव बोले- पुरानी यादें ताजा हो गई. (Photo- @laluprasadrjd) लालू यादव बोले- पुरानी यादें ताजा हो गई. (Photo- @laluprasadrjd)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. वह दिल्ली में लालू यादव की बेटी और सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने लालू यादव का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

Advertisement

लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, "आदरणीय मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आवास पहुंच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई."

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की दिल्ली रैली से कारोबारियों को 10 हजार करोड़ के नुकसान का डर, सोनिया गांधी को CTI ने लिखा पत्र

यूपीए सरकार के दिनों को किया याद

इस मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी और लालू यादव ने यूपीए सरकार के समय को भी याद किया. इस दौरान चर्चा हुई कि कैसे उस दौर में युवाओं, किसानों, जवानों और आम लोगों के लिए पारदर्शी और जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की गई थीं.

दोनों नेताओं ने मनरेगा, शिक्षा का अधिकार (RTE) और सूचना का अधिकार (RTI) जैसे कानूनों का भी जिक्र किया, जिनके जरिए देश के लोगों को सशक्त बनाने की कोशिश की गई थी. इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए किए गए कामों को भी याद किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Instagram के बाद X पर सोनिया गांधी का डेब्यू, बताया कैसे हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात

मुलाकात के दौरान बताया गया कि यूपीए सरकार के समय बिहार को विकास कार्यों के लिए 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी गई थी.

पुराने राजनीतिक और पारिवारिक रिश्तों की झलक

सोनिया गांधी और लालू यादव की इस मुलाकात को दोनों परिवारों के पुराने राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्तों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. दोनों नेता यूपीए सरकार के दौरान साथ काम कर चुके हैं. यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब लालू यादव स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए दिल्ली में हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »