...जब लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पर भड़क गए पप्पू यादव, पहले कहा था- 24 घंटे में खत्म कर दूंगा दो टके का गैंग

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने 13 अक्टूबर को बिश्नोई गैंग दो टके का बताया था और कहा था कि परमिशन मिले तो 23 घंटे में गैंग को खत्म कर दूंगा. वहीं, अब वो इस बयान से किनारा करते नजर आ रहे हैं.

Advertisement
पप्पू यादव पप्पू यादव

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 19 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में बना हुआ है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी उसने खुद ली थी.बिश्नोई गैंग को खत्म करने को लेकर कुछ दिनों पहले पुर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर परमिशन मिले तो 24 घंटे के अंदर इस दो टके के गैंग को खत्म कर दूंगा. वहीं, अब उन्होंने इस बयान से किनारा किया है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जिस दिन सत्ता में आ गया, उस दिन जाति को गाली देने वालों की...', भड़के सांसद पप्पू यादव

शनिवार को पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सवाल किया तो वो भड़क गए. पत्रकारों से उन्होंने कहा कि मैंने आपको पहले ही कहा था न कि आप ये सब फालतू सवाल यहां मत करिएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आपा खोने का पप्पू यादव का यह वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

पप्पू यादव ने दिया था ये बयान

बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुली चुनौती दी थी. पप्पू यादव ने कहा था कि अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.  

Advertisement

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को बताया था शर्मनाक

पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी मर्डर को शर्मनाक बताया था. उन्होंने एक्स पर लिखा था कि Y सिक्योरिटी सुरक्षा में सरकार समर्थक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या महाराष्ट्र में महाजंगलराज का शर्मनाक प्रमाण है. बिहार के बेटे बाबा सिद्दीकी की हत्या अत्यंत दुःखद है. BJP गठबंधन सरकार अपने दल के इतने रसूख़ वाले नेताओं की रक्षा न कर पा रही है तो अमलोगों का क्या होगा?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है हत्या जिम्मेदारी 

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की कुछ दिन पहले देर रात मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. बिश्नोई गैंग ने सलमान खान और दाऊद गैंग के करीबियों को धमकी भी दी थी. उसने कहा कि ऐसे लोग अपना हिसाब-किताब रखना. बाबा सिद्दीकी का राजनीति के साथ-साथ बॉलीवड के लोगों से काफी करीबी रिश्ता था. उनकी इफ्तार पार्टियों में बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं. वह हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर एनसीपी (अजीत पवार) में शामिल हुए थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »