नीतीश अब नहीं रहेंगे बिहार के CM... 11 लाइन के पोस्ट में बिहार की सत्ता पर क्या कुछ कहा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर 11 लाइनों का एक पोस्ट लिखकर सूबे की सियासत में हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वे अब राज्यसभा जाना चाहते हैं.

Advertisement
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा मैसेज दिया है. (Photo: PTI) नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा मैसेज दिया है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर 11 लाइनों के अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री पद छोड़ने और भविष्य की सियासत का पूरा खाका खींच दिया है. उन्होंने इस पोस्ट में राज्यसभा सदस्य बनने की अपनी पुरानी ख़्वाहिश का जिक्र किया है. नीतीश कुमार ने बताया कि वे बिहार विधान मंडल और संसद के चारों सदनों का सदस्य बनने का अपना सपना पूरा करना चाहते हैं. 

Advertisement

उन्होंने पिछले दो दशकों के जनसमर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने यह भी साफ कर दिया है कि उनके जाने के बाद बिहार में जो नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा. 

यह पोस्ट बिहार में सत्ता परिवर्तन और एक नए सियासी दौर की शुरुआत का साफ इशारा है.

सत्ता के फ्यूचर पर क्या बोले नीतीश कुमार?

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में आने वाले दौर के अपने सियासी सफर की रूपरेखा तय कर दी है. नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके मन में शुरू से ही एक ख्वाहिश थी कि वे बिहार के दोनों सदनों और संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें. वे लोकसभा और बिहार के दोनों सदनों में रह चुके हैं और अब राज्यसभा जाकर अपनी इस यात्रा को पूर्ण करना चाहते हैं. उन्होंने इसे अपने संसदीय जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा है. मतलब साफ है कि अब नीतीश कुमार की फ्यूचर पॉलिटिक्स राष्ट्रीय राजधानी के सियासी गलियारों यानी संसद की चौखट के आस-पास घूमेगी.

Advertisement

11 लाइनों के पोस्ट में क्या मैसेज?

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है, वो 11 लाइनों का है. इसमें कुछ मैसेज साफ तौर से दिखाई दे रहे हैं.

  • दो दशकों सेवा का मौका देने के लिए सूबे की जनता का आभार.
  • बिहार विधान मंडल और संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनने की इच्छा काफी दिनों से थी.
  • नीतीश ने सांसद बनने की अपनी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए सीएम की कुर्सी छोड़ी है.
  • नीतीश कुमार बिहार की जनता के साथ रिश्ता जारी रखेंगे.
  • सूबे को विकसित बनाने के लिए नीतीश कुमार अपने संकल्प पर काम करते रहेंगे.
  • बिहार में बनने वाली नई सरकार को नीतीश कुमार का पूरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: नीतीश की अधूरी ख्वाहिश हुई पूरी! लालू-सुशील मोदी की तरह चारों सदनों का सदस्य बन रचेंगे इतिहास

कौन होगा सूबे का अगला सीएम?

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी खाली होने जा रही है. ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी सवाल यह है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. बिहार की राजनीति में बीजेपी का दबदबा जेडीयू से ज्यादा है. यही वजह है कि नीतीश के बाद सूबे की कमान भारतीय जनता पार्टी के पास जा सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement