नवादा: ई-रिक्शा चालक और उसके तीन साथियों ने युवती से किया गैंगरेप, मोबाइल लेकर हुआ फरार, चारों गिरफ्तार

नवादा में घर लौट रही एक युवती को ई-रिक्शा चालक और उसके तीन साथियों ने मिलकर बंधक बनाया और गैंगरेप किया. आरोपी युवती को सुनसान घर में ले गए जहां सभी ने दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

Advertisement
 गैंगरेप के मामले में 4 गिरफ्तार  (Photo: Representational) गैंगरेप के मामले में 4 गिरफ्तार (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नवादा ,
  • 16 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

बिहार के नवादा में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर लौट रही एक युवती को ई-रिक्शा चालक और उसके तीन साथियों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया.

पीड़ित युवती नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और महादलित समुदाय से आती है. सोमवार को वह इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लौटकर गया पहुंची थी. रात में वह अपने रिश्तेदार के घर रुकी और मंगलवार सुबह बस से नवादा पहुंची.

Advertisement

घर लौट रही युवती से गैंगरेप 

नवादा के सद्भावना चौक पर उतरने के बाद युवती एक ई-रिक्शा में अपने गांव जाने के लिए बैठी. इसी दौरान रिक्शा चालक ने अपने दो साथियों को भी रास्ते में बैठा लिया. फिर वे सभी युवती को बहला-फुसलाकर रसूलनगर के एक सुनसान घर में ले गए जहां पहले से एक और आरोपी मौजूद था. वहां चारों ने युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए.

युवती किसी तरह गोंदापुर टीओपी पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई. नगर थाना की पुलिस ने युवती के बयान पर केस दर्ज कर मेडिकल जांच करवाई. चिकित्सकों ने दुष्कर्म की पुष्टि की.

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया

एसआईटी टीम ने पीड़िता के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा चालक समीर समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आरोपियों में मुमताज मंसूरी, अरमान और मोहम्मद साबिर शामिल हैं. सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और जांच जारी है.

Advertisement

(रिपोर्ट- सुमित भगत)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »