कांग्रेस दफ्तर में खुला रेस्टोरेंट! मधुबनी में पार्टी कार्यालय किराए पर देने पर बवाल

बिहार के मधुबनी में जिला कांग्रेस कार्यालय के एक हिस्से में रेस्टोरेंट खुलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि पार्टी दफ्तर का हिस्सा किराए पर दिया गया. हालांकि जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह हिस्सा पिछले करीब 30 वर्षों से अलग-अलग संस्थानों को एग्रीमेंट के तहत किराए पर दिया जाता रहा है और इससे पार्टी को आर्थिक मदद मिलती है.

Advertisement
जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने दी सफाई.(Photo: Amit Ranjan/ITG) जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने दी सफाई.(Photo: Amit Ranjan/ITG)

aajtak.in

  • मधुबनी,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

बिहार के मधुबनी में जिला कांग्रेस कार्यालय का एक हिस्सा किराए पर देकर वहां रेस्टोरेंट खोले जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. आरोप लगाया जा रहा है कि पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस के नियमों को नजरअंदाज करते हुए पार्टी कार्यालय के हिस्से को किराए पर दे दिया, जहां अब रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Advertisement

हालांकि, कांग्रेस के वर्तमान जिला अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस हिस्से को किराए पर दिए जाने की बात कही जा रही है, वह उनके जिला अध्यक्ष बनने से पहले से ही किराए पर था. उन्होंने कहा कि इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar: मधुबनी की समीक्षा बैठक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे, Video

नलिनी रंजन झा के मुताबिक पार्टी कार्यालय का वह हिस्सा पिछले करीब तीन दशकों से अलग-अलग संस्थानों को एग्रीमेंट के तहत किराए पर दिया जाता रहा है. उनका कहना है कि इससे पार्टी को किराए के रूप में आर्थिक मदद मिलती रही है, जिसका उपयोग संगठनात्मक कार्यों में किया जाता है.

Advertisement

निजी हित में बदनाम करने की कोशिश

जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी हितों के चलते गलत बयानबाजी कर रहे हैं और पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी पार्टी आलाकमान को दे दी गई है.

फिलहाल इस मुद्दे को लेकर जिले में राजनीतिक चर्चाएं जारी हैं. कांग्रेस कार्यालय के हिस्से में रेस्टोरेंट संचालन को लेकर उठे सवालों पर पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

---- समाप्त ----
रिपोर्ट-अमित रंजन.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement