'कार्यकर्ताओं की इच्छा पूरी हुई', निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर बोले ललन सिंह

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रियता को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही इच्छा थी. वहीं राष्ट्रपति के अपमान के मुद्दे पर उन्होंने ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला.

Advertisement
निशांत के पार्टी में शामिल होने पर खुश हुए ललन सिंह (Photo: x/jdu) निशांत के पार्टी में शामिल होने पर खुश हुए ललन सिंह (Photo: x/jdu)

aajtak.in

  • पटना,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:39 PM IST

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बढ़ती सक्रियता को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने निशांत कुमार के राजनीति में आने का खुलकर स्वागत किया है.

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लंबे समय से चाहते थे कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आएं. उन्होंने कहा कि निशांत की एंट्री से जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उन्होंने मीडिया से मजाकिया अंदाज में कहा कि आप लोग ऐसे सवाल पूछ रहे हैं जैसे आपको दुख हो रहा हो, जबकि पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है.

Advertisement

निशांत कुमार की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर ललन सिंह ने तंज करते हुए कहा कि जब उनकी भूमिका तय होगी तो आपसे भी सलाह ले ली जाएगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई नई सरकार बनने वाली नहीं है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि निशांत कुमार जल्द ही बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संवाद स्थापित करेंगे.

ममता बनर्जी पर हमलावर हुए ललन सिंह

इस दौरान ललन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी तीखा हमला बोला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार के लिए संविधान और देशप्रेम का कोई महत्व नहीं है.

उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला के प्रति भी ममता बनर्जी के मन में सम्मान नहीं है. ललन सिंह ने कहा कि वह सिर्फ अपने सम्मान की चिंता करती हैं और पूरे देश की जनता उनकी गतिविधियों को देख रही है. उन्होंने दावा किया कि समय आने पर पश्चिम बंगाल की जनता इसका जवाब जरूर देगी.

Advertisement

इसके अलावा ललन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बयानों पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया से जुड़े लोग क्या कहेंगे, वो तो ममता बनर्जी की कृपा से सांसद बने हुए हैं. उन्होंने इसे ‘जी-हुजूरी’ वाली राजनीति करार दिया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement