बिहार में नौकरियां बढ़ीं पर पढ़े-लिखे युवा अब भी बेरोजगार, कब और कैसे बदलेगी तस्वीर?

बिहार में बेरोजगारी दर तो घटी है लेकिन पढ़े-लिखे युवाओं के लिए हालात अब भी मुश्किल हैं. सरकारी आंकड़े बताते हैं कि जहां अनपढ़ों में बेरोजगारी सिर्फ 0.8% है, वहीं ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट युवाओं में यह 15 से 19% तक पहुंच चुकी है. सवाल ये है कि स्किल प्रोग्राम्स के बावजूद नौकरी क्यों नहीं मिल रही?

Advertisement
बिहार में ग्रेजुएट भी तलाश रहे हैं काम (Representative Image) बिहार में ग्रेजुएट भी तलाश रहे हैं काम (Representative Image)

अंकिता तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. ये विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. चुनावी नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. अब जब चुनावी मंचों से नेताओं के वादों की बरसात हो रही है, लेकिन एक मुद्दा ऐसा है जो हर गांव, हर घर और हर परिवार से जुड़ा है, वो है बेरोजगारी.

Advertisement

के मुताबिक बिहार में 15 से 29 साल की उम्र के युवाओं में बेरोजगारी दर 2018–19 में 30.9% थी जो पिछले साल (2017–18) के मुकाबले काफी ज्यादा थी, उस साल बेरोजगारी दर 22.8% थी. हालांकि, साल 2023–24 में ये घटकर 9.9% रह गई है. यानी हालात में सुधार तो हुआ है लेकिन राज्य के हर 10 में से एक युवा अब भी बेरोजगार है.

सरकार के स्किल प्रोग्राम से उम्मीदें बढ़ीं

सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने के मकसद से कई स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम जैसे  जैसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जन शिक्षण संस्थान, और नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम शुरू किए हैं. इसके अलावा अब डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे  भी लॉन्च किए गए हैं, जो गांवों के युवाओं को ट्रेनिंग सेंटर और कोर्स की जानकारी देने में मदद कर रहे हैं.

पढ़े-लिखे बेरोजगार ज्यादा

Advertisement

सवाल ये है कि क्या ये सारे कदम पर्याप्त हैं क्योंकि बिहार में बेरोजगारों में अनपढ़ लोग नहीं बल्कि पढ़े-लिखे लोग ज्यादा हैं. आंकड़ों के मुताबिक जो लोग पढ़े-लिखे नहीं हैं, उनमें बेरोजगारी दर सिर्फ 0.8% है लेकिन ग्रेजुएट्स में बेरोजगारी 14.7% है. इसके अलावा जिनके पास पोस्ट-ग्रेजुएट या उससे ज्यादा डिग्री है, उनमें बेरोजगारी दर 19% तक पहुंच गई है.

यहां तक कि डिप्लोमा होल्डर्स और हायर सेकेंडरी पास युवा भी नौकरी पाने के लिए जूझ रहे हैं. यानी बिहार में अब बेरोजगारी सिर्फ डिग्री वालों की समस्या बन चुकी है जहां पढ़ाई के बावजूद नौकरी मिलना सबसे मुश्किल काम बन गया है. अब जब चुनाव सिर पर हैं, देखना ये है कि बिहार की ये तस्वीर कैसे और कब तक बदलेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »