बिहार में कांग्रेस को झटका, पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने दिया इस्तीफा... RJD को बताया वजह

बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है. अब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही कांग्रेस की नीतियों और बिहार में आरजेडी पर पार्टी की निर्भरता से पूर्व अध्यक्ष खफा हैं. उन्होंने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव कुछ सीट जीत जाती है तो फिर से बिहार में जंगलराज आ जाएगा.

Advertisement
अनिल शर्मा अनिल शर्मा

aajtak.in

  • पटना,
  • 31 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 8:31 PM IST

बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस बाबत चिट्ठी भी भेज दी है. उन्होंने इस्तीफा देने का जो कारण बताया है, वह चौंकाने वाला है. अनिल शर्मा ने पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करने के कारण इस्तीफा दिया है. 

अनिल शर्मा ने कहा कि  मेरे इस्तीफा देने की सबसे बड़ी वजह पप्पू यादव को कांग्रेस में शामिल करना है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी को कश्मीर में मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए. क्योंकि वहां एक समुदाय आतंक मचाए रहता है. वहीं मोहब्बत की दुकान खोले.जब तक दिल्ली में राहुल-सोनिया और बिहार में लालू तेजस्वी रहेंगे तब तक राजद और कांग्रेस का गठबंधन बना रहेगा.

Advertisement

तेजस्वी के नेतृत्व में जंगलराज की वापसी की आशंका
आगे अनिल शर्मा ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को 4-5 सीटें भी आ गई तो तेजस्वी का जंगल राज आ जाएगा. वहीं राम लला का आमंत्रण ठुकराने को उन्होंने सोनिया गांधी का सांप्रदायिक कदम माना. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क आ गया है.

पप्पू यादव के महिमा मंडन से अनिल शर्मा नाराज
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने  पप्पू यादव को महिमा मंडित किये जाने पर भी अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने साफ कर दिया कि कांग्रेस में पप्पू यादव का शामिल होना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस में नियम बनाया था कि, जिसके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला होगा, उसे पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी. अब कांग्रेस के कथनी और करनी में फर्क आ गया है. 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट - सुजीत गुप्ता

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »