RJD विधायक ने रामविलास पासवान को कहा 'बेचारा', बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दौरान आरजेडी के विधायक कुमार सर्वजीत ने एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान को बेचारा कह दिया. इस बात पर भड़़के सत्तापक्ष के सांसदों ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया.

Advertisement
बिहार की 18वीं विधानसभा में जोरदार हंगामा (File Photo: PTI) बिहार की 18वीं विधानसभा में जोरदार हंगामा (File Photo: PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दौरान सोमवार को विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ. विधानसभा में यह हंगामा विपक्ष नहीं, सत्तापक्ष के विधायकों ने किया. सत्तापक्ष के विधायक लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर भड़के थे.

दरअसल, बिहार विधानसभा में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विधायक कुमार सर्वजीत बोल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान का नाम लिया. कुमार सर्वजीत ने रामविलास पासवान को बेचारा कर दिया. इस बात पर भड़के सत्तापक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया.

Advertisement

गौरतलब है कि रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में शामिल है. चिराग पासवान खुद अपनी पार्टी के कोटे से केंद्र में मंत्री हैं. बता दें कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. बजट सत्र के दौरान आज सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू हुई थी.

यह भी पढ़ें: ‘जिंदा लाश’ बयान पर बवाल, JDU का पलटवार- 9वीं फेल लुटेरे ने बिहार को बदनाम किया

बिहार विधानसभा में राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों की ओर से पेश अनुदान मांगों के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. बिहार सरकार ने विधानसभा में बजट पेश किया था. बजट पर चर्चा के दौरान भी सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं में तल्ख वार-पलटवार देखने को मिले थे. बयानी तीर खूब चले थे.

यह भी पढ़ें: 'बिहार में कानून का राज,अपराधी रोज छोड़ रहे राज्य', राबड़ी देवी ने किया पलटवार

Advertisement

अब विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान भी दोनों पक्ष के विधायकों की तकरार जारी है. कुमार सर्वजीत के बयान पर बिफरे सत्तापक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया. विधानसभा के स्पीकर विधायकों से शांत रहने की अपील करते रहे, लेकिन उसका विधायकों पर कोई असर नहीं हुआ.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement