'पुलिस पर भरोसा नहीं...' भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद न्यायिक जांच टीम से क्या बोले परिजन

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब न्यायिक जांच चल रही है. जांच आयोग के अध्यक्ष जब परिवार से मिलने गांव पहुंचे तो परिजनों ने साफ कहा कि उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है. मोबाइल की फोरेंसिक जांच से लेकर एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों की भूमिका की पड़ताल तक, परिवार ने कई अहम मांगें रखी हैं.

Advertisement
भरत तिवारी मामले में चल रही है न्यायिक जांच. (Photo: ITG) भरत तिवारी मामले में चल रही है न्यायिक जांच. (Photo: ITG)

सोनू कुमार सिंह

  • आरा,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच की जा रही है. अब पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें पुलिस नहीं, बल्कि न्यायिक जांच आयोग और अदालत पर भरोसा है. न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा जब बेलौटी गांव पहुंचे तो परिजनों ने कई अहम मांगें रखीं. उनका कहना है कि अगर निष्पक्ष जांच हुई तो भरत की मौत का सच जरूर सामने आएगा.

Advertisement

17 जून को बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर की गूंज अभी तक थमी नहीं है. पुलिस इसे मुठभेड़ बता रही है, जबकि परिवार शुरू से ही इसे फर्जी एनकाउंटर और हत्या का मामला बता रहा है. अब इस मामले की न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है और जांच आयोग के गांव पहुंचते ही परिजनों ने कई गंभीर सवाल और मांगें सामने रख दी हैं.

बेलौटी गांव पहुंचे न्यायिक जांच आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा ने भरत तिवारी के परिजनों से विस्तार से बातचीत की. भरत के भाई चंदन तिवारी ने बताया कि आयोग ने उनकी पूरी बात गंभीरता से सुनी और सभी तथ्यों को लिखित रूप में देने को कहा है. परिवार का कहना है कि अब उन्हें पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है, लेकिन न्यायिक जांच आयोग और अदालत से इंसाफ की उम्मीद है.

Advertisement

चंदन तिवारी ने बताया कि परिवार ने जांच आयोग के सामने मांग रखी है कि एनकाउंटर में शामिल सभी पुलिसकर्मियों और संबंधित लोगों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच कराई जाए. उनका कहना है कि इससे घटना से पहले और बाद की गतिविधियों का सच सामने आ सकता है. साथ ही भरत का मोबाइल फोन बरामद किया जाए, क्योंकि उसमें कई अहम जानकारियां हो सकती हैं.

भरत की मां आशा देवी ने आयोग के सामने इंसाफ की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि न्यायाधीश ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी हर बात को रिकॉर्ड में लिया जाएगा और निष्पक्ष जांच की जाएगी. आशा देवी ने मांग की कि उनके बेटे की मौत के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो.

यह भी पढ़ें: 'वह सनातन के लिए लड़ता था, जो हुआ वो सही नहीं है...' भरत तिवारी के एनकाउंटर पर बोले बाबा बागेश्वर

परिवार का आरोप है कि घटना से पहले भी पुलिस उनके घर पहुंची थी और भरत को धमकियां दी गई थीं. उनका कहना है कि भरत ने यदि हथियार छोड़ दिया था या सरेंडर कर दिया था, तो फिर उसे गोली क्यों मारी गई? यही सवाल उन्होंने पहले भोजपुर एसपी के सामने भी उठाया था, जब अधिकारी घटना के आठ दिन बाद परिवार से मिलने पहुंचे थे.

Advertisement

परिजनों का दावा है कि भरत तिवारी अपराध की दुनिया में जन्म से नहीं था. वह बीएससी तक पढ़ाई कर चुका था और नौकरी की तैयारी कर रहा था. परिवार के मुताबिक, गांव में बाढ़ पीड़ितों और विस्थापित लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के दौरान उसका प्रशासन से विवाद बढ़ा. बाद में परिस्थितियां ऐसी बनीं कि वह अपराध के रास्ते पर चला गया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसे मार दिया जाए. तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल रिकॉर्ड, घटनास्थल और सभी संबंधित लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच हुई, तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »