बेतिया के स्कूल में ‘अटेंडेंस गेम’!, रजिस्टर में प्रिजेंट दिखीं मैडम, असल में गायब

बिहार के बेतिया जिले में सरकारी स्कूल की जांच के दौरान शिक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. विद्यालय में हाजिरी दर्ज करने के बावजूद एक शिक्षिका स्कूल से गायब मिलीं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह लंबे समय से चल रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. मामले में शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है.

Advertisement
बेतिया के स्कूल में ‘अटेंडेंस गेम’ (Photo: itg) बेतिया के स्कूल में ‘अटेंडेंस गेम’ (Photo: itg)

अभिषेक पाण्डेय

  • बेतिया,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

बिहार में बेतिया जिले के नरकटियागंज प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटघरवा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) राजेश कुमार की जांच के दौरान एक शिक्षिका हाजिरी दर्ज करने के बावजूद विद्यालय से गायब मिलीं. मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

ग्रामीणों की शिकायत पर जब बीईओ विद्यालय पहुंचे तो जांच में पता चला कि शिक्षिका शहनाज प्रवीण ने अपनी अटेंडेंस तो लगाई थी, लेकिन वह स्कूल में मौजूद नहीं थीं. ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रहा खेल है. उनका कहना है कि शिक्षिका रोज सुबह स्कूल पहुंचकर हाजिरी बनाती हैं और कुछ देर बाद निकल जाती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.

Advertisement

विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजन श्रीवास्तव ने भी मामले को गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि कई बार शिक्षिका की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठाए गए और हाजिरी काटने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार उनके पति स्कूल पहुंचकर हंगामा करते और दबाव बनाने लगते थे. इस कारण विद्यालय का माहौल भी प्रभावित होता रहा है.

जांच के दौरान बीईओ ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल की भी समीक्षा की. इसमें कई दिनों तक देर से उपस्थिति दर्ज किए जाने की बात सामने आई. बीईओ राजेश कुमार ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है. इस मामले के सामने आने के बाद एक बार फिर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement