बरगी क्रूज हादसा: बिहार के मजदूर बने 'देवदूत', मौत से छीन लाए कई जिंदगियां, MP सरकार ने दिया 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम क्रूज हादसे में बिहार के 10 मजदूरों ने जान जोखिम में डालकर डूबते लोगों की जान बचाई. सरकारी बचाव दल के पहुंचने से पहले मजदूर पानी में कूद पड़े और एक दर्जन से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. उनके साहस से प्रभावित होकर मध्य प्रदेश सरकार ने सभी मजदूरों को 51-51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है.

Advertisement
रेस्क्यू के असली हीरो मजदूर.(Photo: Abhishek Pandey/ITG) रेस्क्यू के असली हीरो मजदूर.(Photo: Abhishek Pandey/ITG)

अभिषेक पाण्डेय

  • बगहा,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:27 PM IST

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बीच मानवता और साहस की एक मिसाल सामने आई है. सरकारी बचाव दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही बिहार के 10 मजदूर पानी में कूद पड़े और डूबते लोगों को बचाने में जुट गए. इनमें सात मजदूर पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं. इस घटना ने संकट की घड़ी में इंसानियत की मिसाल पेश की है.

Advertisement

हादसे के समय बरगी डैम के पास पुल निर्माण का कार्य चल रहा था, जहां ये मजदूर तैनात थे. जैसे ही क्रूज अनियंत्रित होकर डूबने लगा, वहां मौजूद मजदूरों ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के अपनी जान की परवाह किए बिना बचाव कार्य शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: स्कूल में हादसा या लापरवाही? बगहा में पढ़ा रहे शिक्षक पर गिर पड़ी छत, फिर...

मजदूरों ने बिना देर किए पानी में उतरकर रस्सियों की मदद से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हालात बेहद भयावह थे और क्रूज तेजी से पानी में समा रहा था.

हादसे के वक्त मजदूरों ने संभाली कमान

मजदूरों के सुपरवाइजर बृंद कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने पहले ही क्रूज के पायलट को रुकने के लिए आवाज लगाई थी, लेकिन पायलट ने उनकी बात नहीं मानी और आगे बढ़ गया. कुछ ही देर बाद क्रूज डूब गया और अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

इसके बाद मजदूरों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और रस्सियों के सहारे पानी में उतरकर लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. सरकारी टीम के पहुंचने से पहले ही मजदूरों ने राहत कार्य की कमान संभाल ली थी.

मजदूरों के इस साहसिक कदम ने कई लोगों की जान बचा दी और मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी जमकर सराहना की.

एक दर्जन से अधिक लोगों को बचाया

सरकारी रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही इन मजदूरों ने एक दर्जन से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके साथ ही चार शवों को भी बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया.

इस साहसिक अभियान में पिपरासी प्रखंड के मंझरिया खास गांव के प्रेम कुशवाहा, श्रीपतनगर के उपेंद्र राय, बगहा के सागर गुप्ता, राजेश साहनी, राजेश यादव, अरविंद यादव और संजय साहनी शामिल रहे. इनके अलावा दरभंगा के संतोष सदाय, भवन सदाय और रामबहादुर सदाय भी इस अभियान का हिस्सा बने.

इन सभी मजदूरों ने बिना किसी प्रशिक्षण या उपकरण के जोखिम उठाकर राहत कार्य किया.

सरकार ने इनाम की घोषणा की

मजदूरों के अदम्य साहस और मानवता के जज्बे को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने सभी को 51-51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है. इस कदम को लोगों ने सराहनीय बताया है.

Advertisement

स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी इन मजदूरों की जमकर प्रशंसा की है और उन्हें सम्मानित करने की मांग की है. यह घटना न केवल एक दर्दनाक हादसे की कहानी है, बल्कि यह भी साबित करती है कि संकट की घड़ी में इंसान ही इंसान के काम आता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement