बिहार: घर की दालान में सोए किसान को उठा ले गए बदमाश, बेरहमी से ले ली जान

बिहार के भोजपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है. महादेव चक गांव में एक बुजुर्ग किसान की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में भारी तनाव का माहौल है.

Advertisement
पीड़ित बेटे अखिलेश महतो ने बयां की पूरी खौफनाक दास्तान.(Photo:ITG) पीड़ित बेटे अखिलेश महतो ने बयां की पूरी खौफनाक दास्तान.(Photo:ITG)

सोनू कुमार सिंह

  • भोजपुर ,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

Bihar News: भोजपुर जिले के महादेव चक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

कोईलवर थाना इलाके का यह मामला है. ममृतक की पहचान महादेव चक गांव निवासी बलिराम महतो के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि रविवार की रात बलिराम महतो खाना खाने के बाद रोज की तरह अपने दालान पर सोने गए थे.

Advertisement

परिजनों के अनुसार, देर रात कुछ लोग उन्हें वहां से उठाकर घर से करीब 300 मीटर दूर ले गए और बेरहमी से मारपीट की. सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे तो वे गंभीर हालत में बेहोश पड़े मिले. उन्हें तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई.

मृतक के बेटे अखिलेश महतो ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं घटना की छानबीन में जुटे आरा सदर एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि महादेव चक गांव में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है.

प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस घटना के बाद गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »