मेला घूमने मौसी के गांव आया था 18 साल का लड़का... बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया

बिहार के भोजपुर जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के बीच सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां पवना थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. युवक मेला घूमने अपनी मौसी के गांव पवना आया हुआ था. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि युवक की हत्या किस वजह से की गई.

Advertisement
बिहार के आरा में 18 साल के लड़के की हत्या. (Photo: ITG) बिहार के आरा में 18 साल के लड़के की हत्या. (Photo: ITG)

सोनू कुमार सिंह

  • आरा,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:49 AM IST

बिहार के भोजपुर जिले में दुर्गा पूजा के माहौल के बीच एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार की है. मृतक की पहचान आजिमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव के रहने वाले शांतनु कुमार के रूप में हुई है. उसकी उम्र 18 साल थी. शांतनु दुर्गा पूजा मेला घूमने के लिए अपनी मौसी के गांव पवना आया हुआ था.

Advertisement

16 अक्टूबर की शाम शांतनु अपने मौसेरे भाई के साथ मेला घूमने गया. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने अचानक गोलियां चलाईं. इसी दौरान शांतनु को गोली लग गई. गोली लगने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और उसकी मौत हो गई. मेले के बीच हुई इस वारदात से बाजार में दहशत फैल गई. लोग समझ पाते, उससे पहले ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही पवना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पवना थाने में तैनात एसआई मंजू पटेल ने बताया कि पुलिस को एक युवक को गोली लगने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: बेटा होने की भविष्यवाणी निकली गलत, पुजारी की गोली मारकर हत्या, मुजफ्फरनगर में आरोपी पिता-बेटा गिरफ्तार

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों और वारदात की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है. हालांकि, अब तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. यह भी साफ नहीं है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने शांतनु पर ही गोली क्यों चलाई.

बड़ा है कि मेला घूमने निकले एक 18 साल के युवक की हत्या आखिर किस वजह से हुई. क्या हमलावर उसे पहले से जानते थे या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह थी? फिलहाल इन सवालों पर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है. शांतनु के मौसेरे भाई ने बताया कि उसे नहीं पता कि गोली किसने चलाई और इसके पीछे क्या वजह थी. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि शांतनु की हत्या के पीछे क्या वजह थी और वारदात को अंजाम देने वाले लोग कौन थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »