Skoda ऑटो अपने लिमिटेड एडिशन Octavia को अगले हफ्ते तक भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है. कुछ अपडेट्स के मुताबिक नए Octavia में ब्लैक अलॉय व्हील्स और विंग मिरर होने के साथ इंटीरियर में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं.
लिमिटेड एडिशन भी हो सकती है जिसे अंतराष्ट्रीय बाजार में बेचा गया था. भारत में लिमिटेड एडिशन Octavia इंटीरियर और एक्सटीरियर में ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ आ सकती है. नए Octavia की प्रोडक्शन कम होने की खबर है जिसकी वजह से सिर्फ 200 कार ही बनाए गए हैं. डिलर्स को अभी बुकिंग लेने में भी थोड़ा वक्त लगेगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Skoda Octavia के लिमिटेड एडिशन को पहले की तरह वाले दोनों वेरिएंट में पेश करेगा. 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन वाला वेरिएंट 178 bhp और 250 Nm देगा वहीं 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 141 bhp का पॉवर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करेगा. इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट होने की भी उम्मीद है.
Skoda Octavia के मौजूदा फीचर्स में , LED DRLs, एक पैनॉरोमिक सनरूफ, LCD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रीकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल है. उम्मीद है Skoda ऑटो इस साल Rapid 'Monte Carlo' एडिशन और सबसे अहम Kodiaq को लॉन्च कर सकती है.
साकेत सिंह बघेल