Yamaha ने दिया झटका, अपनी बाइक्स और स्कूटर्स को किया महंगा, अब इतनी है कीमत

Yamaha की बाइक और स्कूटर खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने अपने विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. ब्रांड ने Yamaha R15 से लेकर MT-15 तक की कीमतों को बढ़ाया है. वहीं स्कूटर्स की बात करें, तो फसीनो से लेकर एरॉक्स तक अब महंगे हो गए हैं. आइए जानते हैं इनकी नई कीमतें.

Advertisement
Yamaha R15 की कीमत 4900 रुपये तक बढ़ाई गई है. (Photo: yamaha-motor-india.com) Yamaha R15 की कीमत 4900 रुपये तक बढ़ाई गई है. (Photo: yamaha-motor-india.com)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) ने अपनी बाइक और स्कूटर्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. ब्रांड ने हाल में ही अपने EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है. कंपनी ने लोगों की चहेती R15 से लेकर XSR 155 तक की कीमतों में इजाफा किया है. यानी अब यामाहा की बाइक और स्कूटर के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. 

Advertisement

R15 की कीमत 4900 रुपये बढ़ा दी गई है. बाइक की कीमत अब 1.56 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कंपनी के पोर्टफोलियो में किसी भी टू-व्हीलर की कीमत में हुई सबसे बड़ी बढ़ोतरी है. यानी ब्रांड ने इस बाइक की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ाई है. आइए जानते हैं यामाहा की दूसरी बाइक्स और स्कूटर्स की नई कीमतें. 

कितनी महंगी हुईं बाइक्स?

यामाहा की लेटेस्ट मोटरसाइकिल एक्सएसआर 155 (XSR 155) की कीमत 1000 रुपये बढ़ाई गई है. ये बाइक 155 सीसी प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जो रेट्रो मॉडर्न डिजाइन को फॉलो करती है. बाइक का बेस वेरिएंट 1,49,990 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. इस कीमत पर आपको मैटेलिक ब्लू कलर मिलेगा.

दूसरे कलर वेरिएंट्स के लिए अब आपको 1000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. कंपनी ने अभी भी बाइक के बेस प्राइस को मेंटेन रखा है, जिस कीमत पर ये बाइक लॉन्च हुई थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Yamaha की खास बाइक लॉन्च, बिना पेट्रोल सिर्फ Ethanol पर चलेगी

साथ ही कंपनी ने यामाहा एफजेड-एक्स (Yamaha FZ-X) की कीमत 2800 रुपये तक बढ़ा दी है. बाइक के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2500 रुपये और हायर स्पेक्स वाले वेरिएंट की कीमत 2800 रुपये बढ़ाई गई है. वहीं Yamaha MT-15 की कीमतों में 3800 रुपये का इजाफा किया गया है. बाइक के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा हुआ है. इसकी कीमत 1.62 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

स्कूटर्स की कीमत भी बढ़ाई

स्कूटर्स की बात करें, तो यामाहा फसीनो 125 की कीमत भी 1000 रुपये बढ़ाई गई है. हालांकि, ये इजाफा हायर स्पेक्स वाले वेरिएंट की कीमत में किया गया है, जो डिस्क ब्रेक और टीएफटी क्ल्स्टर के साथ आता है. हाल में ही कंपनी ने इस स्कूटर का अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें रिवाइज्ड टेल लाइट्स और नए कलर ऑप्शन मिलते हैं. इसकी कीमत 74,910 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: स्पोर्टी लुक... 106KM रेंज! Yamaha का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox E पेश

इसके अलावा यामाहा रे जेडआर 125 (Yamaha Ray ZR 125) की कीमत को भी बढ़ा दिया गया है. इस स्कूटर की कीमत 2200 रुपये बढ़ाई गई है. ब्रांड ने इसके सभी चार वेरिएंट्स की कीमतों में 2200 रुपये का इजाफा किया है. इसकी कीमत 76,960 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है और 89,760 रुपये तक जाती है. 

Advertisement

यामाहा एरॉक्स 155 (Yamaha Aerox) की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत 2800 रुपये तक बढ़ाई है. स्कूटर की कीमत 1.43 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement