हर साल बनेंगी 1 लाख गाड़ियां, हजारों नौकरियां! Toyota यहां शुरू करने जा रही है नया प्लांट

Toyota Plant in India: टोयोटा महाराष्ट्र के बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया में नया व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है. इस प्लांट में साल 2029 के पहली छमाही में प्रोडक्शन शुरू किए जाने की योजना है. इस प्लांट में कंपनी अपनी नई एसयूवी कारों का निर्माण करेगी.

Advertisement
Toyota अपने इस नए प्लांट में SUV गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग करेगा. Photo: ITG Toyota अपने इस नए प्लांट में SUV गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग करेगा. Photo: ITG

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST

भारतीय बाजार में स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) की डिमांड दिनों-दिन बढ़ रही है. ऐसे में वाहन निर्माताओं पर प्रोडक्शन बढ़ाने का दबाव भी बढ़ रहा है. अब देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को शुरू करने का ऐलान किया है. टोयोटा का यह नया प्लांट महाराष्ट्र में लगाया जाएगा. 

टोयोटा ने आज ऐलान किया है कि, कंपनी महाराष्ट्र के बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया में नया व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है. यह प्लांट साल 2029 की पहली छमाही में उत्पादन शुरू करेगा. Toyota का यह कदम भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करने की दिशा में बड़ा निवेश माना जा रहा है. कंपनी का कहना है कि नया प्लांट सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि आसपास के देशों की जरूरतों को भी पूरा करेगा. यानी इस प्लांट में बने वाहनों को दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा.

Advertisement

हर साल बनेंगी 1 लाख गाड़ियां

टोयोटा के इस नए प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 1 लाख वाहनों की होगी. यहां मुख्य रूप से नई SUV तैयार की जाएगी. प्लांट में स्टैम्पिंग, वेल्डिंग, पेंटिंग और असेंबली जैसे सभी बड़े मैन्युफैक्चरिंग काम किए जाएंगे. कंपनी के मुताबिक इस फैसले से भारत में उसकी उत्पादन क्षमता और सप्लाई नेटवर्क दोनों मजबूत होंगे.

नए प्लांट पर सरसरी नज़र

लोकेशन  बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया, महाराष्ट्र
कब शुरू होगा प्रोडक्शन 2029 की पहली छमाही
उत्पादन क्षमता 1,00,000 वाहन सालाना
कर्मचारियों की संख्या लगभग 2,800
मेन प्रोसेस स्टैम्पिंग, वेल्डिंग, पेंटिंग, असेंबली
कौन सी कारें बनेंगी  नई SUV

 नए प्लांट के शुरू होने के बाद करीब 2,800 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. इससे महाराष्ट्र में ऑटोमोबाइल सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलेगा. टोयोटा का मानना है कि भारत तेजी से बढ़ता ऑटोमोबाइल बाजार बन चुका है और भविष्य की मांग को देखते हुए उत्पादन बढ़ाना जरूरी है. कंपनी ने भारतीय ग्राहकों से मिले भरोसे और अनुभव को अपनी बड़ी ताकत बताया है. 

Advertisement

महाराष्ट्र का बिडकिन इंडस्ट्रियल एरिया तेजी से डेवलप हो रहा है. यहां बेहतर कनेक्टिविटी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है. यही वजह है कि बड़ी ऑटो कंपनियां इस इलाके में निवेश करने में दिलचस्पी दिखा रही हैं. यह नया प्लांट सिर्फ घरेलू बाजार की जरूरतें ही पूरी नहीं करेगा. बल्कि यहां बनने वाली गाड़ियों की सप्लाई आसपास के दूसरे देशों में भी की जाएगी. इससे भारत टोयोटा के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बन सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement